ब्रेकिंग
विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ... बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड शोरूम में 30 कर... हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की...
देश

जमकर बरसे मेघ, पारा पहुंचा 30 डिग्री के करीब

बिलासपुर। एक चक्रीय चक्रवात और द्रोणिका के असर से शुक्रवार रात जमकर बारिश हुई। शनिवार सुबह तक शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। वातावरण में ठंडक महसूस होने लगी है। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग की मानें तो अभी 23 जून तक बारिश की संभावना बनी हुई है।

लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और उसके आसपास स्थित है। इसके साथ हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा मध्य ट्रोपोस्फेरिक लेवल तक स्थित है। एक द्रोणिका पश्चिम राजस्थान से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक दक्षिण हरियाणा, दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश, झारखंड, गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किमी ऊंचाई तक बांग्लादेश में स्थित है।

20 जून को प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात हो सकती है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि के साथ विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। यह स्थिति संभाग में भी बनी रहेगी। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री है। पेंड्रारोड में अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

कई इलाकों में भरा पानी

बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया था। तोरवा, सरकंडा, सिरगिट्टी सहित रेलवे परिक्षेत्र के कई घर इससे प्रभावित हुए। नालियां जाम हो गईं। हालांकी नगर निगम और रेलवे की ओर से तत्काल सफाई अभियान चलाकर दोपहर तक व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई। इससे आमजन को काफी राहत मिली।

Related Articles

Back to top button