ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
देश

यूपी-बिहार के सभी जिले आज से अनलॉक, जानिए देश में कहां-कहां बढ़ा लॉकडाउन ?

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के घटके मामलों के बाद विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू जैसी पाबंदियों में ढील दी गई है। यूपी,बिहार के सभी जिलों में लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू खत्म कर दिया गया है और आज से इन दोनों राज्यों के सभी जिलों में अनलॉक हो रहा है। बिहार और यूपी में कोरोना वायरस के लगातार घट रहे संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकारों ने लॉकडाउन खत्म कर दिया है। आज से दोनों ही राज्यों के सभी जिलों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही देश के कई राज्यों में लॉकडाउन को बढ़ाया भी गया है। आइए जानते हैं कि कोरोना लॉकडाउन को लेकर क्या है ताजा अपडेट…

बिहार में आज से शुरू हुआ अनलॉक

बिहार में कोरोना वायरस के लगातार घट रहे संक्रमण को देखते हुए बिहार सरकार ने लॉकडाउन खत्म कर दिया है। आज से राज्य में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत दुकानें शाम पांच बजे तक खुलेंगी। अब निजी व सरकारी दोनों कार्यालय 50 फीसद कर्मियों के साथ खोले जा सकेंगे। सार्वजनिक वाहनों में क्षमता के 50 फीसद यात्री ही बैठाए जा सकेंगे। दूसरी ओर शिक्षण संस्‍थान बंद ही रहेंगे। शापिंग मॉल, सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, पार्क व धर्म स्‍थल भी बंद रहेंगे।

यूपी के सभी जिले आज से अनलॉक

योगी आदित्यनाथ ने बुधवार से पूरे प्रदेश को कोरोना कर्फ्यू से राहत देने का निर्देश दिया। हालांकि, सावधानी बरतते हुए अभी एक सप्ताह तक नाइट कर्फ्यू और साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी। आज से सभी 75 जिलों में सुबह सात से शाम सात बजे तक आंशिक कोरोना कर्फ्यू में छूट दे दी जाएगी। हालांकि, नाइट कर्फ्यू और वीकेंड कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा।

तेलंगाना में 19 जून तक बढ़ा लॉकडाउन

राज्य के कुछ जिलों में COVID-19 मामलों की संख्या को ध्यान में रखते हुए तेलंगाना ने लॉकडाउन को और 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। लॉकडाउन 10 जून से शुरू हो जाएगा। इस दौरान सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे के बीच दुकानों समेत सभी चीजों में छूट देने का भी फैसला किया है और लोगों को अपने कार्यालयों से घर पहुंचने के लिए शाम 6 बजे तक एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया है।

पुडुचेरी में छूट के साथ 14 जून तक बढ़ा लॉकडाउन

केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कुछ छूटों के साथ 14 जून तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। इस दौरान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सभी दुकानें खोलने को अनुमति दी गई है। निजी कंपनियों में 50 फीसद क्षमता के साथ ऑफिस खोलने की अनुमति।

झारखंड में मिल सकती है राहत

झारखंड सरकार कोरोना संक्रमण के कम होने के साथ ही लोगों को राहत देने की तैयारियों में जुट गई है। जल्द इस पर फैसला हो सकता है। फिलहाल अनुमान लगाया जा रहा है कि अनलॉक टू के तहत दुकानें खोलने की समय सीमा भी बढ़ाई जा सकती है।

कर्नाटक में बाजारों को खोलने पर हो सकता है फैसला

कर्नाटक में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा बाजारों को खोलने को लेकर कोई रूपरेखा तैयार कर सकते हैं। आज एक बैठक कर मुख्यमंत्री इसकी तैयारी करेंगे। यहां लॉकडाउन को और एक सप्ताह के लिए बढ़ाने की घोषणा की गई थी। य़हां लॉकडाउन 14 जून की सुबह 6 बजे तक लागू है।

दिल्ली से लेक महाराष्ट्र तक जिंदगी हुई अनलॉक

दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक कई राज्यों में जिंदगी अनलॉक होने लगी है। राजधानी दिल्ली में अब मॉल, बाजार, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ऑड इवन के आधार पर सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे। दिल्ली मेट्रो भी शुरू। महाराष्ट्र में 15 जून तक लॉकडाउन रखने का फैसला किया गया था लेकिन बाद में अनलॉक किया जाने का फैसला किया गया।

Related Articles

Back to top button