ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

बिलासपुर व उसलापुर स्टेशन का जीएम ने किया औचक निरीक्षण

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक गौतम बनर्जी ने मंगलवार को बिलासपुर व उसलापुर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों स्टेशन में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कार्य को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उसलापुर के सर्कुलेटिंग एरिया को सुधार करते हुए संवारने के लिए कहा।

सुबह 11 बजे महाप्रबंधक बिलासपुर स्टेशन पहुंचे। उनके साथ डीआरएम आलोक सहाय के अलावा जोन व मंडल के अधिकारी भी थे। स्टेशन पहुंचकर उन्होंने गेट क्रमांक एक पर चले ब्रिज, लिफ्ट समेत अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और काम को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों की इनकी सुविधा मिल सके। इस दौरान आरपीएफ पोस्ट, बुकिंग कार्यालय व टीटीई लाबी भी पहुंचे। यहां ड्यूटीरत कर्मचारियों से बातचीत की।

उनकी समस्याएं भी जानी। साथ ही उन्होंने कोराना संक्रमण से बचाव के सभी जरूरी उपाय करते हुए ड्यूटी करने के लिए कहा। अधिकारियों से उन्होंने स्टेशन की दूसरी ओर बुकिंग, पार्किंग व अन्य सुविधाओं के निर्माण की स्थिति की जानकारी ली। इस पर जल्द ही सुविधा शुरू होने की बात कही गई। बिलासपुर के बाद वे उसलापुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गए।

उनके निरीक्षण की जानकारी मिलते ही स्टेशन में हड़कंप मच गया। शहर के इस दूसरे प्रमुख स्टेशन को संवारने और सुविधाएं बढ़ाने के लिए रेलवे की ओर से कई कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें सबसे प्रमुख फुट ओवरब्रिज है। इसका काम लगभग पूरा हो जाएगा। इसे भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। सर्कुलेटिंग एरिया में उन्हें कुछ- कुछ कमियां नजर आईं। इसे सुधार करने के लिए कहा।

Related Articles

Back to top button