ब्रेकिंग
Hazaribagh Sohrai Art: ड्राइंग रूम से किचन तक पहुँची 500 साल पुरानी सोहराय कला, अब आधुनिक घरों की शा... Friendship vs Politics: "जीते कोई भी, मेयर तो हम ही बनेंगे", 20 साल की दोस्ती अब चुनावी मैदान में; आ... Palamu Crime Control: पलामू पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन', 102 खूंखार गैंगस्टर समेत 1214 अपराधी रडार पर; अ... Jharkhand Nikay Chunav 2026: नगर निकाय चुनाव में नामांकन का सैलाब, अब तक 1500 से अधिक पर्चे दाखिल; द... Palamu Triple Murder Case: पलामू तिहरे हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा; कत्ल में इ... Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा में 'जीरो फेलियर' का लक्ष्य, सचिव का सख्त आदेश- लापरवाही पर नपेंगे जि... Lok Bhavan Statue Garden: हरियाली और विरासत का अनूठा संगम, लोक भवन का 'मूर्ति उद्यान' बना पर्यटकों क... End of an Era: इतिहास के पन्नों में सिमटा ब्रिटिश काल का ऐतिहासिक रोपवे, खतरे के चलते विरासत को दी ग... Jharkhand Municipal Election: हजारीबाग और मानगो नगर निगम चुनाव में 'महिला शक्ति' का बोलबाला, नामांकन... Hemant Soren vs Center: सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- 'हक नहीं मिला तो ...
देश

दुकान पर कब्जे के नाम पर भिड़े दो गुट, युवक घायल

बिलासपुर। मंगलवार की दोपहर दुकान में कब्जे को लेकर दो पक्ष के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दुकान खरीदने वाले युवक पर बस संचालक के बेटों ने राड और सब्बल से प्राणघातक हमला कर दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटे आई है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी आफिस में घुसकर तोड़फोड़ की शिकायत लेकर थाने पहुंच गए। दोनों पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले ऋषिकेश कश्यप की टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर दुकान व जमीन है। उन्होंने इस दुकान को बेचने के लिए अभय बस्र्आ से सौदा कर लिया है। इसी दुकान को संदीप जैन किराए पर लेकर व्यवसाय कर रहे थे। दुकान के बगल में बस संचालक मोहम्मद शाहनवाज खान का आफिस भी है। मंगलवार को दुकान संचालक संदीप जैन ने ऋषि को अभय के साथ बुलाया।

इस पर अभय अपने साथी शिवा नायडू और दुकान मालिक ऋषि के साथ वहां पहुंचे। उनके पहुंचते ही शहनवाज खान और उसके साथियों ने अभय और उसके साथियों पर राड और सब्बल से हमला कर दिया। साथ ही उसकी कार में भी तोड़फोड़ शुरू कर दी। मारपीट में अभय के सिर में गंभीर चोटे आई है। उसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष के शाहनवाज ने अपनी शिकायत में बताया कि दुकान में कब्जे को लेकर वे अभय से बात कर रहे थे।

इसी बीच अभय ने अपने साथियों को वहां पर बुला लिया। युवकों ने शाहनवाज और उसके साथियों से मारपीट करते हुए उसके आफिस में तोड़फोड़ की। मारपीट में इस्माइल खान को चोटे आई है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही युवक वहां से भाग निकले।

शाहनवाज खान की शिकायत पर अभय बरुआ, शिवा नायडू, ऋषि कश्यप सहित अन्य के खिलाफ धारा 294, 323, 427, 452, 506, 34 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष ओर से ऋषि कश्यप की शिकायत पर शाहनवाज खान, इस्माइल खान, सोहराब खान सहित अन्य के खिलाफ धारा 294, 307, 323, 427, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।

सीसीटीवी की जांच कर रही पुलिस

मारपीट की घटना आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को थाने लेकर चली गई। इसके बाद दोनों पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज लिए हैं। मामले में पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावर युवकों की पहचान कर रही है।

होटल में छिपकर बचाई जान

मारपीट के दौरान युवकों ने अभय पर राड और सब्बल से हमला कर दिया। इस पर उसके साथी इधर-उधर भागने लगे। वहीं, अभय सड़क के दूसरी ओर स्थित होटल की ओर भागा। उसने होटल में छिपकर अपनी जान बचाई। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई। सिविल लाइन पुलिस घायल को लेकर थाने पहुंची।

Related Articles

Back to top button