ब्रेकिंग
Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्र... Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संक... Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स... Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सप... Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं ख... Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुप... Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा
देश

जानें देशभर में कहां जारी है लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू और कहां अनलॉक हो रही जिंदगियां

नई दिल्ली। देश में अब कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप धीमा हो रहा है। इस क्रम में अब देश के विभिन्न राज्यों संक्रमण के हालात को देखते हुए लॉकडाउन को लेकर अलग-अलग फैसला लिया गया है। कई राज्यों में अनलॉक का ऐलान हुआ है लेकिन पाबंदियों के साथ वहीं कितने ही राज्यों में अभी लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया गया है।

महाराष्ट्र, दिल्ली,उत्तर प्रदेश और बिहार में बुधवार से पाबंदियों में ढील देते हुए अनलॉक कर दिया गया। इन राज्य सरकारों ने संक्रमण में आई कमी के बाद यह फैसला किया। वहीं पंजाब, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश आदि राज्यों में अभी लॉकडाउन को जारी रखा जाएगा। जानें कहां मिली है ढील और कहां इंतजार हुआ लंबा-

26 जून तक गुजरात में नाइट कर्फ्यू

गुजरात सरकार (Gujarat government) ने बुधवार को राज्य में नाइट कर्फ्यू 26 जून तक जारी रखने का फैसला किया। साथ ही कुछ पाबंदियों में ढील भी दी। बता दें कि राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले अब कम हो रहे हैं। गुजरात सरकार ने होटलों, रेस्टोरेंट, जिम व धर्मस्थलों को कुछ पाबंदियों के साथ खोलने की अनुमति दे दी है। इसके अलावा राजनीतिक सभाओं व इस तरह के अन्य सभाओं की भी अनुमति दी है।

अनलॉक हुआ दिल्ली व महाराष्ट्र

दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक कई राज्यों में जिंदगी अनलॉक होने लगी है। राजधानी दिल्ली में अब मॉल, बाजार, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ऑड इवन के आधार पर सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे। दिल्ली मेट्रो भी शुरू। महाराष्ट्र में 15 जून तक लॉकडाउन रखने का फैसला किया गया था लेकिन बाद में अनलॉक किया जाने का फैसला किया गया।

बिहार में भी अनलॉक हुई जिंदगियां

बिहार में कोरोना कर्फ्यू में ढील देते हुए बुधवार से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की गई लेकिन पाबंदियों के साथ। यहां सभी दुकानों को शाम पांच बजे के बाद बंद करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं निजी व सरकारी दफ्तरों को 50 फीसद कर्मियों के साथ खोलने की अनुमति है। सार्वजनिक वाहनों को भी अनुमति दी गई है लेकिन 50 फीसद यात्रियों के साथ। फिलहाल राज्य के शिक्षण संस्‍थान समेत शापिंग मॉल, सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, पार्क व धर्म स्‍थल बंद ही रहेंगे।

19 जून तक छूट के साथ तेलंगाना रहेगा बंद

तेलंगाना में कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए लॉकडाउन को अभी और 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। 10 जून से शुरू लॉकडाउन में सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे के बीच दुकानों समेत सभी चीजों में छूट देने का भी फैसला किया है और लोगों को अपने कार्यालयों से घर पहुंचने के लिए शाम 6 बजे तक एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया है।

पुडुचेरी में भी छूट के साथ 14 जून लॉकडाउन

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कुछ छूटों के साथ 14 जून तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। इस दौरान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सभी दुकानें खोलने को अनुमति दी गई है। निजी कंपनियों में 50 फीसद क्षमता के साथ ऑफिस खोलने की अनुमति।

14 जून तक कर्नाटक में भी लॉकडाउन

कर्नाटक में कविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा बाजारों को खोलने को लेकर कोई रूपरेखा तैयार कर सकते हैं। आज एक बैठक कर मुख्यमंत्री इसकी तैयारी करेंगे। यहां लॉकडाउन को और एक सप्ताह के लिए बढ़ाने की घोषणा की गई थी। य़हां लॉकडाउन 14 जून की सुबह 6 बजे तक लागू है।

Related Articles

Back to top button