ब्रेकिंग
Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्र... Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संक... Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स... Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सप... Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं ख... Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुप... Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा
देश

देश में बीते 24 घंटों में आया कोरोना से मौत का अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा, रिकॉर्ड 6,148 मौतें

नई दिल्ली। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से मौत का अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 2 घंटों में कोरोना संक्रमण से रिकॉर्ड 6148 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, देश में कोरोना से बिगड़े हालात अब काबू में हैं। लगातार तीसरे दिन एक लाख से कम नए संक्रमण मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 94,052 नए कोरोना केस आए और 6148 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना से एक लाख 51 हजार 367 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही बीते एक दिन में देश भर में कोरोना के 63,463 एक्टिव केस कम हो गए। देश में मंगलवार को कोरोना के 92,596 केस दर्ज किए गए थे। देश में आज लगातार 28वें दिन कोरोना संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.22 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 94 फीसदी से ज्यादा हो गया है। एक्टिव केस घटकर 5 फीसदी से कम हो गए हैं।

देश में कोरोना की ताजा स्थिति-

कुल कोरोना केस-दो करोड़ 91 लाख 83 हजार 121

कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 76 लाख 55 हजार 493

कुल एक्टिव केस- 11 लाख 67 हजार 952

कुल मौत- 3 लाख 59 हजार 676

कोरोना के सक्रिय मामले में दुनिया में भारत दूसरे नंबर पर है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है। दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।

देशभर में बुधवार 9 जून तक 24 करोड़ 27 लाख 26 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते एक दिन में 33 लाख 79 हजार टीके लगाए गए। देश में कोरोना की जांच की बात करें तो अबतक 37 करोड़ 21 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 20 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से ज्यादा है।

बिहार में बढ़े मौत के आंकड़े बने वृद्धि की वजह

माना जा रहा है कि देश में अचानक मौत के आंकड़ों में हुई बढ़ोत्तरी के पीेछे बिहार है। बिहार में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा जारी कोविड-19 से मरनेवालों की संख्‍या गलत थी। यह बात प्रेस कान्फ्रेंस में बिहार स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के सचिव प्रत्‍यय अमृत ने माना है। असल में बिहार में कोविड से 9,375 लोगों ने जान गंवाई थी, मगर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने आठ जून 2021 तक 5,424 लोगों की मौत होना बताया था।

Related Articles

Back to top button