ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
देश

मुंबई में फिर शुरु हुई बारिश, सड़कों और रेलवे लाइन में भरा पानी

मुंबई: सोमवार का दिन और समय कामकाज का, पर बारिश ने सब पर फिर पानी फेर दिया। भारी बारिश के कारण सेंट्रल लाइन पर लोकल लेट चल रही है एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी में अचानक उतार चढ़ाव हो रहा है। जिस वजह से जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगती दिखाई दे रही है। तेज बारिश से अंधेरी, साकीनाका, विक्रोली, कांजुरमार्ग में पानी जमा हो गया है।

सोमवार से हफ्ते का पहला कामकाजी दिन शुरु होता है लेकिन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बरसात आफत लेकर आया है। कुछ दिनों के ब्रेक के बाद एक बार फिर मुंबई में तेज बारिश शुरू हो गई है।क्योंकि दिन सोमवार का है इसलिए जनजीवन की रफ्तार कम होती दिख रही है।

इस तेज बारिश के कारण अंधेरी, साकीनाका, विक्रोली, कांजुरमार्ग में पानी भर गया है। विक्रोली और कांजुर मार्ग के बीच रेलवे ट्रैक पर भी पानी जमा हो गया है जिससे सेंट्रल लाइन पर लोकल देरी से चल रही है। बारिशका असर सड़क और हवाई यातायात पर पड़ता दिखाई दे रहा है।
मुंबई एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी में अचानक उतार चढ़ाव आ रहा है। करीब 50 से ज्यादा फ्लाट्स के आवागमन पर असर पड़ा है। बारिश के कारण उड़ानों में 20-25 मिनट की देरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button