ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

छत्तीसगढ़ : दर्दनाक घटना, महिला ने पांच बेटियों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर किया सुसाइड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आत्महत्या का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी पांच बेटियों के साथ चलती ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने बताया कि महासमुंद जिले में एक महिला ने अपनी पांच बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली है। महिला और उसकी बेटियां बीती रात से लापता थीं और गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिलीं।

महासमुंद की अपर अधीक्षक पुलिस मेघा तेंभुरकर साहू ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय महिला बेमचा गांव की रहने वाली थी और उसका अपने पति से झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद महिला अपनी बेटियों के साथ रेलवे ट्रैक पर पहुंची और यह कदम उठाया

उन्होंने कहा कि सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मेघा तेंभुरकर साहू ने कहा, ‘प्रथम दृष्ट्या लगता है कि महिला का अपने पति के साथ झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसने अपनी बेटियों के साथ इतना बड़ा कदम उठाया।’ उन्होंने कहा कि अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button