ब्रेकिंग
राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा... आबान की मौत से गहरे सदमे में अली: 2 दिनों से नहीं खाया खाना; हाईकोर्ट ने जनाजे के लिए अली व उमर को द...
खेल

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट आज से, कीवी कप्तान नहीं खेलेंगे मुकाबला

बर्मिघम। Eng vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड की टीम अपने नियमित कप्तान केन विलियमसन के बिना इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में जीत हासिल करने की कोशिश करेगी। केन विलियमसन कोहनी की चोट के कारण दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे और उनकी जगह टॉम लाथम टीम की अगुआई करेंगे। लंदन के लॉर्ड्स में खेला गया सीरीज का पहला मैच बेनतीजा रहा था।

न्यूजीलैंड टीम प्रबंधन ने 18 जून से भारत के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए अपने नियमित कप्तान दूसरे टेस्ट में नहीं उतारने का फैसला किया ताकि उनकी चोट गंभीर नहीं हो पाए। लाथम तीसरी बार टीम की अगुआई करेंगे, जबकि केन विलियमसन की जगह विल यंग अंतिम एकादश में होंगे। इसके अलावा टीम प्रबंधन अपने प्रमुख गेंदबाजों को तरोताजा रखने के लिए दूसरे टेस्ट मैच में आराम देगा।

तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट सीरीज के अंतिम मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे और ऐसे में न्यूजीलैंड अन्य प्रमुख गेंदबाजों टिम साउथी, नील वेगनर और काइल जेमीसन में से किसी एक को विश्राम दिया जा सकता है। इनमें से दो गेंदबाजों को भी विश्रम दिया जा सकता है। मिचेल सैंटनर भी दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हैं। ऐसे में ट्रेंट बोल्ट का दूसरा मैच खेलना तय है, लेकिन अगर किसी अन्य तेज गेंदबाज को आराम दिया जाता है तो फिर देखने वाली बात ये होगी कि किस खिलाड़ी को मौका मिलेगा।

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने दूसरे मैच से पूर्व कहा कि गेंदबाज सभी अच्छी स्थिति में हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे अगले मैच में खेलेंगे। तेज गेंदबाजी विभाग में मैट हेनरी, डग ब्रेसवेल और जैकब टफी को मौका मिल सकता है। स्टीड ने कहा कि डब्ल्यूटीसी फाइनल को ध्यान में रखते हुए हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे प्रमुख गेंदबाज तरोताजा और भारत के खिलाफ पहली गेंद से अपना करिश्मा दिखाने के लिए तैयार रहें।

Related Articles

Back to top button