ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... NEET Exam 2026 Leak: नीट परीक्षा के दिन खाते में आए ₹10 लाख, लातूर से पुणे तक फैला था मास्टरमाइंड कु... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी...
टेक्नोलॉजी

कंप्यूटर या लैपटॉप पर कैसे करें WhatsApp वीडियो कॉल ? यह है आसान तरीका

नई दिल्ली। मौजूदा वक्त में WhatsApp का इस्तेमाल चैटिंग या वॉयस कॉल के लिए नहीं बल्कि वीडियो कॉल के लिए भी किया जाता है। सबसे अच्छी बात है कि यह सेवा एकदम निशुल्क है। हालांकि, वीडियो कॉल के लिए ठीक-ठाक इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत पड़ती है। आप स्मार्टफोन के अलावा व्हाट्सएप के वेब वर्जन के माध्यम से भी वीडियो कॉल कर सकते हैं। आइए जानते हैं Whatsapp web के जरिए कैसे कर सकते हैं वीडियो कॉल…

ऐसे करें WhatsApp Web पर वीडियो कॉल

  • व्हाट्सएप वेब के जरिए वीडियो कॉल करने के लिए वेब ब्राउजर में Wahstapp ओपन करें
  • यहां आपको Create a Room रूम का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पॉट-अप आएगा, उस पर टैप करके आगे बढ़े
  • रूम क्रिएट करके उन लोगों को लिंक भेजें, जिनके साथ आप वीडियो कॉल करना चाहते हैं
  • इस तरह आप आसानी से व्हाट्सएप वेब के जरिए वीडियो कॉल कर सकेंगे

आपको बता दें कि WhatsApp के प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक फीचर मौजूद हैं, जो यूजर्स के बहुत काम आ रहे हैं। इन्ही में से एक है म्यूट वीडियो फीचर। इस फीचर को मार्च 2021 में लॉन्च किया गया है। इस फीचर की बात करें तो यूजर्स इसके जरिए वीडियो भेजने से पहले उसकी आवाज को म्यूट कर सकेंगे। जब वीडियो दूसरे यूजर तक पहुंचेगी, तो उसे वीडियो में कोई आवाज सुनाई नहीं देगी। यूजर्स व्हाट्सएप में जाकर इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे करें किसी भी वीडियो को म्यूट

किसी भी वीडियो की आवाज बंद करने के लिए व्हाट्सएप पर जाएं। यहां आपको उस यूजर के मैसेज बॉक्स को ओपन करना है, जिसे आप वीडियो भेजना चाहते हैं। मैसेज बॉक्स ओपन होने के बाद गैलरी पर टैप करें। अब उस वीडियो को चुनें, जिसकी आवाज म्यूट करनी है। जैसे ही आप वीडियो पर टैप करेंगे, तो आपको लेफ्ट साइड में स्पीकर का आइकन दिखाई देगा। उस विकल्प पर क्लिक करें।

Related Articles

Back to top button