ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
खेल

सोना हुआ सस्ता, जानिए क्या चल रहा है 10gm सोने का रेट

नई दिल्ली। सोने एवं चांदी के वायदा भाव में गुरुवार को गिरावट का रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:55 बजे अगस्त अनुबंध वाले सोने का रेट 134 रुपये यानी 0.27 फीसद की टूट के साथ 48,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पहले बुधवार को अगस्त कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 49,124 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह अक्टूबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 165 रुपये यानी 0.33 फीसद लुढ़ककर 49,246 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में अक्टूबर, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 49,411 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत

MCX पर सुबह 10:56 बजे जुलाई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 372 रुपये यानी 0.52 फीसद की टूट के साथ 71,512 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में जुलाई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 71,884 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। सितंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 355 रुपये यानी 0.49 फीसद की गिरावट के साथ 72,667 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। बुधवार को सितंबर, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 73,022 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

Related Articles

Back to top button