ब्रेकिंग
Bhopal to Gaya Special Train: पितृपक्ष पर गया जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, 24 कोच वाली ट... Balaghat Baiga Child Deaths: बालाघाट में 30 से ज्यादा बैगा बच्चों की मौत का मामला गरमाया, CJP संयोजक... Andhra Pradesh News: बेटे की मौत के न्याय के लिए कोचिंग सेंटर के सामने जहर खाने वाली मां की मौत, हैद... Bareilly News: बरेली में जन्मांध गाय ने दिया 74 किलो के बछड़े को जन्म, IVRI के वैज्ञानिक भी करिश्मा ... Varanasi Sewer Water Controversy: विदेशी पर्यटकों के सामने सीवर जलभराव पर अखिलेश यादव का तंज, नगर नि... Hartalika Teej 2026 Katha: 14 सितंबर को रखा जाएगा हरतालिका तीज व्रत, जानें देवी पार्वती की तपस्या की... Bigg Boss 20 Update: काजी तौकीर बने घर के असली 'रॉकस्टार', सलमान ने तीन कंटेस्टेंट्स को दिया अल्टीमे... देश बदलते ही बदली किस्मत: कजाखस्तान के लिए खेलते हुए एलेना रायबकिना बनीं 3 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपि... Jio vs Airtel 349 Plan: ₹349 में किसका प्लान है सबसे बेस्ट? जानें 28 दिन की वैलिडिटी में डेटा और OTT... Delhi BRICS Summit: मोदी के डिनर में 160 कलाकारों की 'BRICS सिम्फनी', जिनपिंग और अबू धाबी क्राउन प्र...
विदेश

बाइडन प्रशासन ने पलटा ट्रंप का आदेश, TikTok और WeChat पर लगा प्रतिबंध हटाया

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चीनी ऐप्स टिकटॉक और वीचैट पर लगे प्रतिबंध को फिलहाल हटा दिया है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नेअपने कार्यकाल के दौरान यह बैन लगाया था। उन्होंने अमेरिकी नागरिकों और देश की सुरक्षा का हवाला देते हुए टिकटॉक और वीचैट समेत नौ चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था।

बाइडेन का यह कदम चीन के लिए बहुत राहत की खबर नहीं कही जा सकती है। दरअसल व्हाइट हाउस नए सिरे से चीन की एप्स और कंपिनयों को लेकर रणनीति तैयार कर रहा है। व्हाइट हाउस ने कहा कि अब नए सिरे से इस मामले पर विचार किया जा रहा है और जल्द ही सही फैसला लिया जाएगा।

बाइडन प्रशासन ने कहा है कि हमारी सरकार लोगों को ऑनलाइन सुरक्षा का माहौल देना चाहती है, हम ग्लोबल डिजिटल इकोनॉमी का समर्थन करते हैं। ऐसे में इस फैसले को वापस लिया गया है और नए सिरे से चीजों को देखा जाएगा।

मालूम हो कि कोरोना संकट की शुरुआत में दुनियाभर में चीन का विरोध हुआ था। उस दौरान चीनी एप्स के जरिए डेटा लीक होने की बातें सामने आई थीं। इसके बाद अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक, वीचैट जैसी चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया था।

वहीं, भारत ने भी पिछले साल चीनी एप्स टिकटॉक, वीचैट पर प्रतिबंध लगा दिया था। भारत की तरफ से करीब 100 चाइनीज एप पर बैन लगाया गया था।

Related Articles

Back to top button