ब्रेकिंग
Bad Cholesterol Causes: बैड कोलेस्ट्रॉल को न समझें मामूली, ये 5 आदतें बना सकती हैं आपको दिल का मरीज;... Makrana News: नागौर में भारी बारिश के बाद बड़ा हादसा, ढहीं मकराना की 12 मार्बल खदानें; जाखली मार्ग प... Rajasthan Crime News: जयपुर में पकड़ी गई बांग्लादेशी महिला रूबिया, मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहन ... Amarnath Yatra 2026 Resumed: 6 दिनों के इंतजार के बाद अमरनाथ यात्रा फिर शुरू; भगवती नगर से 6,269 तीर... NEET Paper Leak News: वांगचुक का अनशन खत्म, CJP से बातचीत; NEET धांधली रोकने को फास्ट ट्रैक कोर्ट और... Mohan Bhagwat News: 'युवाओं को अब आदेश नहीं दे सकते, उनसे संवाद जरूरी', दिल्ली में बोले संघ प्रमुख म... Sonam Wangchuk News: '26 दिन अनशन के बाद भी ईमानदारी का सबूत दूं?' सरकार से डील के आरोपों पर भड़के स... UP Crime & Tragedy Update: बदायूं में विदाई के कुछ घंटे बाद ही उजड़ा दुल्हन का सिंदूर, जहरीले सांप क... Piyush Goyal Deepfake Video: कॉकरोच जनता पार्टी पर बयान का AI वीडियो वायरल, पीयूष गोयल बोले- 'फर्जी ... Weather Update Today: दिल्ली में उमस के बीच 28-29 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट, यूपी-बिहार समेत...
देश

अयोध्या केस से हटाए गए मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन, फेसबुक पर छलका दर्द

अयोध्याः अयोध्या मामले में अपनी तीखी दलीलों और हिंदू पक्षकार के तर्कों पर कड़क जवाब देकर सुर्खियां बटोर चुके मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल राजीव धवन को अयोध्या केस से हटा दिया गया है। वहीं इसके बाद धवन ने फेसबुक पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

उन्होंने लिखा कि, ‘मुझे सूचना मिली है कि अरशद मदनी ने संकेत दिए हैं कि मुझे खराब तबीयत के कारण हटाया है। यह पूरी तरह से बकवास है। उन्हें यह अधिकार है कि वह अपने वकील एजजा मकबूल को निर्देश दें कि वह मुझे हटा दें, उन्होंने यही किया है लेकिन इसके पीछे दिया जाने वाला कारण पूरी तरह से दुर्भावनापूर्ण और झूठा है।’ वहीं इस मामले में एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड एजाज मकबूल ने कहा कि यह कहना गलत है कि धवन को उनकी बीमारी के कारण केस से हटा दिया गया। मुद्दा यह है कि मेरे मुवक्किल (जमीयत उलेमा-ए-हिंद) कल ही रिव्यू पिटिशन दायर करना चाहते थे। जिसे धवन को पूरा करना था। मैं उनका नाम याचिका में नहीं दे सका, क्योंकि वह उपलब्ध नहीं थे। यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है।

दूसरी तरफ, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड राजीव धवन को मनाने की कोशिश कर रहा है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का कहना है कि राजीव धवन को केवल जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के वकील के तौर पर हटाया गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड चाहता है कि इस मामले में जो दूसरे मुस्लिम पक्ष है उनकी तरफ से राजीव धवन केस लड़े। आज ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ के सदस्य और वरिष्ठ वकील जफरयाब जिलानी सहित अन्य राजीव धवन से मिलने जाएंगे।

अयोध्या मामले में गत 9 नवंबर को शीर्ष अदालत का ऐतिहासिक फैसला आने के करीब 3 हफ्ते बाद जमीयत-उलेमा-ए-हिंद ने पुनर्विचार याचिका दाखिल कर दी है। 217 पन्नों की इस याचिका में याचिकाकर्ता ने संविधान पीठ के फैसले पर सवाल उठाए हैं। याचिका में मुस्लिम संगठनों का पक्ष दोबारा सुने जाने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button