ब्रेकिंग
MP News Student Fast Track Court: सीएम मोहन यादव के ऐलान के बाद एक्शन में हाईकोर्ट; छात्रों के मामलो... Bhopal Temple Theft Gang Arrested: भोपाल देहात पुलिस का बड़ा खुलासा! मंदिरों में चोरी करने वाले 5 शा... Indore Crime News: जीतू पटवारी के भाइयों पर शिकंजा! नाना के बाद अब भरत पटवारी से 5 घंटे पूछताछ, रियल... Shahdol School Viral Video: शहडोल के सरकारी स्कूल में बच्चों से कचरा साफ कराने का वीडियो वायरल, बहस ... Katni News Update: उज्जैन सिंहस्थ से मुरादाबाद तक कटनी स्टोन का डंका! लमतरा व निमास मार्बल खदानों का... Morena Bagchini News: मुरैना के नंद गंगोली में सनसनी! चार बच्चों की मां और अविवाहित प्रेमी का खेत मे... Gwalior JAH Parking Scam: ग्वालियर के JAH में स्मार्ट पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली, मरीज भुगत रहे ख... Khandwa School Principal Suspended: खंडवा में छात्रों से राजनीति पर बुलवाने का मामला: पटाजन स्कूल के... Indore NEET Protest Update: इंदौर के भंवरकुआं चौराहे पर उग्र हुआ नीट विरोध प्रदर्शन; छात्रों के साथ ... Rahul Gandhi On NEET Protest: 'सब बंद कर दिया, लेकिन पेपर लीक नहीं रोक पाए', दिल्ली में 18 मेट्रो स्...
देश

प्रियंका गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, सेल्फी लेने घर में घुस आए 5 लोग

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। कुछ युवक बिना किसी सुरक्षा जांच के प्रियंका के घर घुस आए और सेल्फी लेने की कोशिश करने लगे।  इस मामले में सीआरपीएफ से शिकायत की गई है।

दरअसल सुरक्षा की भारी चूक की घटना 25 नवंबर की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार लोधी स्टेट में प्रियंका गांधी के आवास पर अचानक एक कार प्रवेश कर गई। यह कार पोर्च से होते हुए घर में स्थित बगीचे के ठीक सामने जा कर रुकी। कार में सवार एक लड़की समेत 5 लोग बाहर निकले और प्रियंका गांधी के साथ एक सेल्फी लेने की मांग करने लगे।

इस मामले को लेकर प्रियंका के कार्यालय ने चिट्ठी लिखी है, जिसके बाद सीआरपीएफ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दिल्ली पुलिस और दिल्ली पुलिस सुरक्षा यूनिट का साफ कहना है की उन्हें इस घटना की जानकारी नही मिली है। बता दें कि नवंबर महीने में ही प्रियंका गांधी से एसपीजी सुरक्षा वापस लेने के बाद उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। जाहिर है कि इस घटनस के बाद कांग्रेस एक बार फिर मोदी सरकार पर हमलावर हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button