ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

हैदराबाद गैंगरेपः स्वाती मालीवाल का PM मोदी को खत, आज से मेरा आमरण अनशन शुरू

नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने कहा कि जब तक बलात्कारियों को फांसी की सजा नहीं दी जाती मैं आमरण अनशन पर रहूंगी। आमरण अनशन शुरू करने से पहले मालीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा और ट्वीट भी किया। मालीवाल ने ट्वीट किया कि मैं आमरण अनशन करूंगी जब तक पीएम मोदी अपने वादे पूरा नहीं करते। देश में पुलिस के संसाधन जवाबदेही बढ़ाई जाए, फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएं। दिल्ली पुलिस को 66,000 पुलिसकर्मी तुरंत दिए जाएं और 45 फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट दिल्ली में स्थापित हो। दोषी को हर हाल में तुरंत सज़ा दो!

PunjabKesari

स्वाती ने आगे लिखा कि चाहे कुछ हो जाए, पुलिस और केंद्र कितनी भी कोशिश कर ले, मेरा आमरण अनशन हर हाल में जारी रहेगा। जब तक केंद्र पूरे देश के लिए ऐसा सिस्टम नहीं बनाती की रेपिस्ट को हर हाल में 6 महीने में फांसी हो, तब तक मैं नहीं उठूंगी। उन्होंने लिखा कि पहले राजघाट और फिर सीधे जंतर-मंतर जा रही हूं। जय हिंद। स्वाती मालीवाल ने सिलसिलेवार कई ट्वीट किए। इससे पहले सोमवार को उन्होंने कहा कि 6 साल की उम्र बच्ची के साथ या फिर हैदराबाद की महिला पशु चिकित्सक के साथ की घटना हो दोनों ही हृउयविदारक हैं।

बता दें कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के बाहरी इलाके में चार आरोपियों ने बुधवार को महिला पशु चिकित्सक के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए दो ट्रक चालकों समेत चार लोगों ने उसे रासायनिक पदार्थ डालकर जलाने का वीभत्स प्रयास भी किया। इस घटना को लेकर पूरे देश में विरोध एवं प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। लोग बलात्कारियों को तुरंत फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

PunjabKesari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button