ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
देश

दहेज में पल्सर नहीं देने पर आरक्षक ने पत्नी को घर से निकाला

बिलासपुर। दहेज में पल्सर नहीं देने पर आरक्षक ने पत्नी को निकाला दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पर महिला थाने में की है। इस पर पुलिस ने आरोपित आरक्षक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2015 में भरनी निवासी धर्मेंद्र कौशिक से हुई थी। धर्मेंद्र पुलिस विभाग में आरक्षक है। शादी के दौरान महिला के स्वजन ने हिरो की बाइक दहेज में दी थी। शादी के बाद आरक्षक दहेज में पल्सर बाइक की मांग करने लगा।

मांग पूरी नहीं होने पर उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद 2017 में पत्नी को घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। इस बीच दोनों परिवार के बीच समझौते का भी प्रयास किया गया। इसका कोई हल नहीं निकल सका। इस पर महिला ने इसकी शिकायत महिला थाने में की। इस पर पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

प्रेम विवाह करने के बाद आरक्षक ने पत्नी को घर से निकाला

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले प्रधान आरक्षक की बेटी ने प्रताड़ना की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि उसकी पहचान जांजगीर जिले में पदस्थ आरक्षक मनीष राठौर से थी। 2020 में उसने घर में बिना बताए आरक्षक से प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद वह उसके साथ रह रही थी। शादी के कुछ दिन बाद ही आरक्षक पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। इस पर महिला अपने पिता के पास आ गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button