ब्रेकिंग
Mathura Janmashtami 2026: 200 किलो चांदी से सजा गर्भगृह, पंचरत्नी पोशाक में दर्शन देंगे लड्डू गोपाल;... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द किया NSA, ₹5 लाख का मुआवजा DM और पुलिस अफसरों से वसूलने का आदेश गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर
देश

भ्रष्टाचार के आरोप में अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सीएम नबाम तुकी और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज

ईटानगर। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार का एक नया मामला दर्ज किया है। यह मामला सीबीआई ने कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में एक केंद्रीय विद्यालय की चारदीवारी के निर्माण के कॉन्ट्रैक्ट से संबंधित भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को लेकर दर्ज किया है।

सीबीआई के अधिकारियों ने कहा, ‘केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 2005-06 में राज्य में निर्माण कार्य में अनियमितताओं के लिए तुकी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस दौरान तुकी पीडब्ल्यूडी और शहरी विकास मंत्री थे।’

इससे पहले जुलाई 2019 में, सीबीआई ने नबाम तुकी और उनके भाई नबाम टैगम के खिलाफ केस दर्ज किया था। उन पर आरोप था कि तुकीन ने 2003 में नियमों का पालन किए बिना गलत तरीके से लाभ के लिए अपने भाई को 3.20 करोड़ रुपये की सरकारी परियोजना प्रदान की थी।

2017 में, सीबीआई ने तुकी के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए एक प्रारंभिक जांच शुरू की थी। आरोप है कि उन्होंने 2005 में मंत्री पद पर रहने के दौरान अपने परिजनों और रिश्तेदारों को व्यक्तिगत लाभ के लिए 11 सरकारी कॉन्ट्रैक्ट दिए थे। तुकी नवंबर 2011 से जनवरी 2016 तक अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button