ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
देश

महाराष्ट्र हुआ पानी-पानी, अगले 2-3 दिनों में बंगाल- झारखंड में मानसून की होगी दस्तक; जानें दिल्ली-यूपी का मौसम

नई दिल्ली। भयंकर गर्मी से जूझ रहे दिल्लीवासियों को वीकेंड आते-आते राहत मिल गई है। बीते दिन शाम को अचानक राजधानी का मौसम बदला। तेज आंधी के बाद हुई बारिश के चलते लोगों ने चैन की सांस ली। वहीं यूपी में भी मौसम सुहाना हो गया है। राजधानी लखनऊ समेत कई इलाकों में गुरुवार को हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव दर्ज हुआ। अगर मानसून की बात करें तो भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अच्छी गति से आगे बढ़ रहा है और अगले दो दिनों में यह बंगाल और झारखंड के सभी इलाकों तक पहुंच जाएगा। हालांकि, पिछले दिनों महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक के बाद काफी बारिश हुई, जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राजधानी मुंबई सहित कई इलाकों में भारी बारिश के चलते जलभराव भी हो गया।

अभी यहां तक पहुंच चुका है मानसून (Monsoon Tracker)

आइएमडी की मानें तो मानसून दक्षिण गुजरात के कुछ और इलाकों, महाराष्ट्र के बचे हुए इलाकों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और दक्षिण गुजरात भी पहुंच गया है। मौसम की विभाग के मुताबिक, मानसून के गुजरात के कुछ और हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के बाकी बचे इलाकों, पूरे बंगाल और झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में अगले 48 घंटे में पहुंचने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। विभाग ने बताया कि भारत के मैदानी इलाकों में अगले चार दिनों तक तेज हवाएं (25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती चक्रण बना हुआ है जिसके चलते उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाके में अगले 24 घंटे के दौरान कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। जिसके चलते अगले 24 घंटे में मानसून के मजबूत होने और ओडिशा के ऊपर पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है।

आज ओडिशा के कई इलाकों में बारिश हो सकती है

विभाग के मुताबिक, आज और कल ओडिशा के कई इलाको में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 11-13 जून को छत्तीसगढ़ में, 13 जून को पूर्वी मध्य प्रदेश में और 12-13 जून को विदर्भ में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 12 जून को मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान है।

यहां पर भी बरसेंगे मेघा

मौसम विभाग ने बताया कि तटीय इलाकों में निम्न दबाव के साथ पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने से महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में 10 से 15 जून तक और तटीय कर्नाटक में 12 से 15 जून तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं केरल में भी 12 से 15 जून तक भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button