ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
खेल

ओपनर रोरी ब‌र्न्स और डेन लारेंस ने जमाया अर्धशतक, इंग्लैंड ने पहले दिन बनाए 7 विकेट पर 258 रन

बर्मिघम। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला गुरुवार को बर्मिंघम में शुरु हुआ। पहले दिन मेजबान टीम ने ओपनर रोरी बर्न्स और डॉन लॉरेंस की अर्धशतकीय पारी के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 258 रन बना लिए थे। दिन का खेल खत्म होने के समय मार्क वुड 16 और लॉरेंस 67 रन बनाकर खेल रहे थे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 175 रन तक उसने 5 अहम विकेट गंवा दिए थे। दिन के आखिर में लॉरेंस ने पहले ओली स्टोन और फिर मार्क वुड के साथ छोटी लेकिन अहम साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकाला।

सलामी बल्लेबाज रोरी ब‌र्न्स (81) और डैन लारेंस (नाबाद 67) के अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत तक सात विकेट पर 258 रन बना लिए थे। दिन की समाप्ति तक लारेंस के साथ मार्क वुड 16 रन बनाकर क्रीज पर टिके थे। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट और एजाज पटेल ने दो-दो विकेट हासिल किए जबकि एक विकेट नील वैगनर के नाम रहा।

इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और ब‌र्न्स तथा सिब्ले ने पहले सत्र में बिना विकेट खोए 67 रन बनाए और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि भोजनकाल के बाद इंग्लैंड की पारी कुछ लड़खड़ा गई और उसने डामिनिक सिब्ले (35), जैक क्राली (0) और कप्तान रूट (4) के विकेट महज 13 रन के अंदर गंवाए। इसके बाद अंतिम सत्र में ब‌र्न्स के आउट होने के बाद निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए लारेंस ने पारी को संभाला और स्कोर 250 के पार पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button