ब्रेकिंग
Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा... Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन
खेल

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डेविड वार्नर नहीं खेलेंगे यह बहुचर्चित लीग, टूर्नामेंट से नाम लिया वापस

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ड्रीम लीग द हंड्रेड के आयोजन से पहले उसे बड़ा झटका लगा है। टूर्नामेंट से ऑस्ट्रेलिया के दो बड़े खिलाड़ियों ने नाम वापस ले लिया है। डेविड वार्नर और मार्कस स्टोइनिस इस टूर्नामेंट के पहले एडिशन में खेलने नजर नहीं आएंगे। इन दोनों ही खिलाड़ी इंग्लैंड में कोरोना वायरस की वजह से लागू सख्त नियमों की वजह से द हंड्रेड लीग के पहले सीजन से अलग हुए हैं।

गुरुवार को वार्नर और स्टोइनिस के टूर्नामेंट से हटने की खबर सामने आई। इन दोनों ही खिलाड़ी को साउथन ब्रेव ने खरीदा था। टीम की तरफ से डेविड वार्नर के साथ एक लाख यूरो का करार किया गया था। जबकि स्टोइनिस को 80 हजार यूरो देकर टीम के साथ जोड़ा गया था। वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की टीम को जाना है और ये खिलाड़ी बायो बबल में जाने से पहले कुछ वक्त अपने परिवार के साथ बिताना चाहते हैं।

पिछले साल द हंड्रेड लीग के पहले एडिशन की शुरुआत की जानी थी लेकिन कोरोना महामारी फैलने की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया। अब इस साल अगले महीने इसका पहला सीजन 21 जुलाई से 21 अगस्त के बीच खेला जाना है। टूर्नामेंट के दौरान ही ऑस्ट्रेलिया की टीम वेस्टइंडीज और बांग्लादेश का दौरा करेगी। यहां उसे लिमिटिड ओवर सीरीज में खेलना है।

5 भारतीय महिला खेलेंगी द हंड्रेड

भारतीय टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप कप्तान स्मृति मंधाना को मिलाकर कुल 4 भारतीय महिला द हंड्रेड में खेलने वाली हैं। हरमन मैनचेस्टर ओरजिनिल्स जबकि शेफाली बर्मिघम फिनिक्स का प्रतिनिधित्व करेंगी। भारत की विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा के अलावा ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स भी इस लीग में खेलेंगी।

Related Articles

Back to top button