ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ बनेगा क्रिटिकल मिनरल्स का हब: लिथियम, REE और 35 रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की होगी खोज, GSI ने स... छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन: पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी आवास पर छापा, कांग्रेस का... बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि...
विदेश

कोरोना की उत्पत्ति जांच की मांग का अमेरिका और ब्रिटेन ने किया समर्थन, कहा- पारदर्शी हो प्रक्रिया

लंदन। ब्रिटेन और अमेरिका ने कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से नए और पारदर्शी अध्ययन की मांग का समर्थन किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटिश पीएम बोरिस जानसन ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘हम कोरोना की उत्पत्ति को लेकर चीन में चल रहे डब्ल्यूएचओ के अध्ययन के अगले चरण का समर्थन करेंगे और समयबद्ध, पारदर्शी और साक्ष्य-आधारित स्वतंत्र प्रक्रिया की आशा करते हैं।’

दोनों नेताओं का यह बयान ऐसे समय पर काफी अहम है, जब दुनियाभर में कोरोना की उत्पत्ति की जांच को लेकर मांग बढ़ी है। मालूम हो कि डेढ़ साल पहले चीन के वुहान शहर में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। इसके बाद इसने दुनियाभर में अपना प्रकोप फैला दिया।  इतना समय बीतने के बावजूद यह अभी तक एक रहस्य है कि इस जानलेवा वायरस की उत्पत्ति कैसे और कहां से हुई है। अब तमाम देशों और विशेषज्ञों ने इस बात का पता लगाने के लिए मांग तेज कर दी है कि यह वायरस स्वाभाविक रूप से उत्पन्न हुआ है या इसका जन्म चीन की वुहान लैब से हुआ है।

Related Articles

Back to top button