ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आवास पहुंचे योगी आदित्यनाथ, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में दोनों की मुलाकात होगी। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शुरू हुई अटकलों के बीच आज मुख्ययमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।  इसके बाद योगी की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलने का कार्यक्रम है।

इससे पहले गुरुवार को योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात हो चुकी है। इन दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद नड्डा ने पीएम से भेंट की थी। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश सरकार और संगठन में कुछ बदलाव हो सकते हैं। ये मुलाकातें उसी सिलसिले में चल रही हैं।

इन मुलाकातों में योगी कोरोना की दूसरी लहर से निपटने की राज्य सरकार की कोशिशों पर बात करेंगे। इसके अलावा इस बैठक में यूपी में 2022 में वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

शाह से योगी की मुलाकात, आज पीएम से चर्चा

इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। अमित शाह ने उन्हें सबको साथ और विश्वास में लेकर ब़़ढने की राय दी। आज योगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलेंगे।  सूत्रों का कहना है कि शाह से बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के समीकरण, इस लिहाज से नए साथी दलों व प्रभावी चेहरों की तलाश पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात में भी इन्हीं बिंदुओं पर चर्चा हो सकती है।

माना जा रहा है कि इस मुलाकात के साथ ही राज्य में बहुत जल्द छोटा मंत्रिमंडल विस्तार संभव है। बल्कि इसकी अटकल भी तेज हो गई है कि उत्तर प्रदेश जैसे ब़़डे राज्य के चुनाव में उतरने से पहले ही केंद्र में भी बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार हो सकता है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर पहुंचने के साथ ही राजनीति गर्म रही। सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों पहले संगठन महामंत्री बीएल संतोष और प्रभारी राधामोहन सिंह के लखनऊ दौरे में मिले फीडबैक के आधार पर शाह ने भी मुख्यमंत्री को सुझाव दिया कि सभी को साथ लेकर चलें। राहत कार्यो में भी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिले।

Related Articles

Back to top button