ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
उत्तरप्रदेश

विश्व गौरैया दिवस को लेकर करुणा इंटरनेशनल कर रहा है विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

ललितपुर। करुणा इंटरनेशनल द्वारा विश्व गौरैया दिवस को लेकर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालयी बच्चे प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर फोटों करूणा इंटरनेशनल को भेज रहे हैं। करूणा इंटरनेशनल के अध्यक्ष अक्षय अलया एवं संयोजक पुष्पेंद्र जैन ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि गौरैया संरक्षण को लेकर स्याद्वाद बाल संस्कार जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने प्रधानाचार्य केपी पांडे व सीमा जैन, करुणा क्लब प्रभारी रीना राजपूत एवं विद्यालय की शिक्षिकाओं के निर्देशन में विश्व गौरैया दिवस को गौरैया संरक्षण हेतु विद्यालय परिसर की स्याद्वाद वाटिका में लगाये जाने हेतु मिट्टी के गौरैया घौंसलों को सुंदर व सुसज्जित रंगों से सजाकर बनाया है। जिन्हें वह विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर स्याद्वाद वाटिका में लगायेंगे। गौरैया घौंसलों को सुसज्जित करने में प्रमुख रूप से अभय कुशवाहा,रवि कुशवाहा, अजय कुशवाहा,रितिक जैन, कमलेश, राजीव, नीरज,उत्कर्ष, सुमित,अनन्त,यश,आकाश, नीतू दुबे, निक्की दुबे, पूजा जैन, करिश्मा, अंशिका, प्रीति, काजल वर्मा का योगदान रहा। गौरैया संरक्षण के कार्य में शिक्षिका नेहा जैन,मेघा जैन,नेहा बुंदेला, रीना राजपूत, साक्षी वर्मा, स्नेहा जैन का सराहनीय सहयोग मिल रहा है।
गौरैया को बुलाने के लिए बनाया गौरैया घौंसला –
स्कूल के कक्षा कक्षों में लगे गौरैया घौंसलों को देखकर व उसमें बार-बार बैठती नन्हीं सी गौरैया का घौंसले में आना फिर फुर्र से उड जाना यह दृश्य देखकर छात्रा प्रियंका प्रजापति के मन में करूणा की भावना जागृत हुई। उसने भी सोच लिया कि मैं भी अपने घर के बगीचें में गौरैया घौंसला लगाऊंगी। उसने खेत से मिट्टी लाकर मिट्टी का गौरैया घौंसला बनाया। वह इस मिट्टी के बने गौरैया घौंसले को घर के बगीचे में लगाकर बडी ही प्रसन्न है। करूणा के इस कार्य को करने में वह अपने लिए सौभाग्यशाली समझ रही है। वह पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सहयोग करके करुणा के इस अभियान में जुट रही है।

Related Articles

Back to top button