ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश के धार जिले में टक्‍कर मारकर ट्राले ने ट्रैक्‍टर को घसीटा, किसान की मौत

धार।   जिले के बोधवाड़ा के समीप इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर सोमवार सुबह दिल दिलाने वाला सड़क हादसा हुआ है। इसमें एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि किसान अपने घर से 50 किलो बटला बेचने के लिए धार की मंडी में जा रहा था। इसी बीच फोरलेन पर एक अज्ञात ट्राले ने ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

सीसीटीवी में कैद हो गई घटना

बताया जाता है कि जिस स्थान पर घटना हुई उसके पास में एक दुकान पर सीसीटीवी कैमरा लगा होने से पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जब वीडियो देखा गया तो वीडियो देख कर हर किसी का दिल दहल गया है। वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि अपनी ही लेन पर ट्रैक्टर पर सवार हो कर चल रहे किसान को पीछे से तेज गति से आया ट्राला टक्कर मारते हुए कुछ दूरी तक ट्रैक्टर को घसीटते हुए ले गया।

टक्‍कर के बाद तीन बार पलटा टैक्‍टर

इसमें ट्रैक्टर तीन बार पलटा है। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। तुरंत ही डायल हंड्रेड के साथ ही एंबुलेंस को इस घटना की सूचना दी गई। एंबुलेंस की सहायता से किसान को जिला अस्पताल लाया गया। जहां किसान को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया।

दरअसल हजरतपुर बलगावड़ी के रहवासी इंदरसिंह सिसौदिया 42 साल सुबह 9 बजे अपने घर से ट्रैक्टर पर सवार होकर निकले थे। जब वह घर से निकले तो स्वजनों को कहा गया बटले मंडी बेच देंगे और ट्रैक्टर में कुछ कार्य है जिसे करवा कर शाम तक वापस घर लौट आएंगे परंतु जब वह घर से निकले उसके कुछ मिनट बाद ही यहां हादसा हो गया। हादसा बोधवाड़ा के समीप इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर हुआ है। जब घर के स्वजनों को घटना की जानकारी मिली तो जिस घर में खुशियां थी वहां मातम छा गया।

Related Articles

Back to top button