ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
देश

लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव, जानिए आपके शहर में क्या हो गए दाम

नई दिल्ली। Petrol Diesel की कीमतों में लगातार दूसरे दिन शनिवार को बढ़ोत्तरी हुई है। देश में शनिवार को पेट्रोल की कीमत में करीब 27 पैसे और डीजल की कीमत में 23 पैसे का उछाल आया है। क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफा होने के चलते पेट्रोल-डीजल के भाव में यह तेजी आई है। क्रूड ऑयल WTI का भाव बढ़कर 70.81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं, ब्रेंट ऑयल की कीमत बढ़कर 72.59 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गयी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें, तो यहां शनिवार को पेट्रोल की कीमत 96.12 रुपये प्रति लीटर (Petrol price today) पर पहुंच गई, जबकि डीजल की कीमत 86.98 रुपये प्रति लीटर (Diesel price today) पर पहुंच गई है।

देश के अन्य बड़े महानगरों की बात करें, तो मुंबई में पेट्रोल का भाव 102.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.39 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। चेन्नई की बात करें, तो शनिवार को यहां पेट्रोल 97.43 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 91.64 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है

कोलकाता में शनिवार को पेट्रोल 96.06 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 89.83 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 104.29 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 95.60 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को पेट्रोल 98.21 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है और डीजल 92.29 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें, तो यहां शनिवार को पेट्रोल 93.35 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 87.38 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

रविवार को चंडीगढ़ में पेट्रोल 92.45 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 86.63 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। इसके अलावा बेंगलुरु में पेट्रोल 99.33 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 91.21 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, रांची में शनिवार को पेट्रोल 92.29 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 91.82 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button