ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

भाजपा का दावा- क्लब हाउस चैट में दिग्विजय सिंह बोले, आर्टिकल 370 करेंगे बहाल

नई दिल्‍ली। दिग्विजय सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बार वह जम्‍मू-कश्‍मीर पर बयान देकर विवादों में घिर गए हैं। ऐसे में भाजपा ने उनपर हमला करना शुरू कर दिया है। भाजपा का दावा है कि दिग्विजय सिंह ने क्‍लब हाउस पर चैट के दौरान कांग्रेस के सत्‍ता में आने पर जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 पर पुनर्विचार करने को कहा है। सोशल मीडिया पर ये मुद्दा गरमा गया है। हालांकि, दिग्विजय सिंह या कांग्रेस की ओर से इस बारे में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

जम्‍मू-कश्‍मीर से आर्टिकल 370 हटाने का मुद्दा काफी संवेदनशील है। इसलिए विपक्षी दल के नेता भी इस पर बयान देने से बचते रहे हैं। बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह की क्‍लब हाउस पर चैट में एक पाकिस्‍तानी पत्रकार भी शामिल था। ऐसे में भाजपा को कांग्रेस पर हमला करने का अच्‍छा मौका मिल गया है। भाजपा के सोशल मीडिया प्रमुख अमित मालवीय ने क्लब हाउस चैट का एक हिस्सा ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- ‘क्लब हाउस चैट में, राहुल गांधी के शीर्ष सहयोगी दिग्विजय सिंह एक पाकिस्तानी पत्रकार से कहते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वे अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले पर पुनर्विचार करेंगे। सच में? यही तो पाकिस्तान चाहता है…।’

Related Articles

Back to top button