ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

देश में अब 6 से 12 साल के बच्चों पर होगा कोरोना वैक्सीन का ट्रायल, AIIMS में कल स्क्रीनिंग

नई दिल्ली। एम्स में बच्चों पर कोरोना के टीके के ट्रायल की प्रक्रिया जारी है। 12 से 18 वर्ष की उम्र के कई बच्चों को कोवैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी क्रम में अब सोमवार को छह से 12 वर्ष के बच्चों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस उम्र के बच्चों को टीका देने के बाद दो से छह वर्ष के बच्चों की स्क्रीनिंग का काम शुरू होगा। दरअसल, देश के कई अस्पतालों में दो से 18 वर्ष के 525 बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल होना है। एम्स में पहले 12 से 18 वर्ष के 30 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई थी, जिसमें से कई बच्चों को टीका देने के बाद दूसरे वर्ग के बच्चों की स्क्रीनिंग की जाएगी।  स्क्रीनिंग रिपोर्ट आने के बाद छह से 12 साल के बच्चों को भी डोज दी जाएगी। इसके बाद दो से छह साल के बीच के बच्चों का नंबर आएगा।

इसी हफ्ते शुरू हुआ 12 से 18 साल के बच्चों पर ट्रायल

एम्स में बुधवार को 12 से 18 साल के बच्चों पर टीके का ट्रायल शुरू हो गया। डोज लगने के बाद सभी को घर भेज दिया गया। हालांकि, एम्स के विशेषज्ञ बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी उनके अभिभावकों से लेते रहेंगे। 28 दिन बाद एंटीबाडी की जांच कर इन्हें दूसरी डोज दी जाएगी। इससे पहले इन बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई थी। जांच रिपोर्ट में पूरी तरह से स्वस्थ पाए जाने के बाद इन्हें टीके की डोज दी गई।

आइएमए करेगा प्रदर्शन

18 जून को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) देशभर में डाक्टरों के खिलाफ हुई  हिंसा व मारपीट की घटनाओं के विरोध में 18 जून को प्रदर्शन करेगा। आइएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेए जयालाल ने कहा आइएमए देशभर के 724 कोरोना योद्धा डाक्टरों को श्रद्धांजलि देता है, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता है कि उन्होंने स्पष्ट कह दिया है कि टीकाकरण के खिलाफ कुछ भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button