ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
देश

Covaxin बनाने वाली भारत बायोटेक की सुरक्षा का जिम्मा अब CISF के हाथ, 64 जवान होंगे तैनात

केंद्र सरकार ने देश के प्रमुख covid-19 टीका निर्माताओं में से एक भारत बायोटेक (Bharat Biotech) के हैदराबाद परिसर की सुरक्षा का जिम्मा CISF कमांडो को सौंपा गया है। आज से CISF  कमांडो के 64 जवान भारत बायोटेक प्लांट की सुरक्षा संभालेंगे। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के शमीरपेट क्षेत्र में जीनोम वैली स्थित कंपनी के पंजीकृत कार्यालय और संयंत्र की सुरक्षा अर्धसैनिक बल CISF के 64 सशस्त्र कर्मियों की एक टीम द्वारा किया जाएगा। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में इस परिसर की सुरक्षा के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को तैनात करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके बाद बल ने सर्वेक्षण किया।

एक अधिकारी ने कहा कि जब देश की चिकित्सा और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात आती है तो यह एक महत्वपूर्ण संगठन है और इसे स्पष्ट रूप से विभिन्न विरोधी तत्वों से आतंकवादी खतरा है। CISF के उप महानिरीक्षक और मुख्य प्रवक्ता अनिल पांडेय ने बताया कि बल को 14 जून को वहां की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। भारत बायोटेक covid-19 रोधी कोवैक्सीन टीके तैयार करती है।

साल 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद CISF  को सार्वजनिक महत्व के निजी प्रतिष्ठानों को सुरक्षा मुहैया कराने की अनुमति दी गई थी। CISF पुणे और मैसूर में इंफोसिस के परिसरों के अलावा नवी मुंबई में रिलायंस आईटी पार्क और उत्तराखंड के हरिद्वार में योग गुरु रामदेव के पतंजलि परिसर सहित देश भर में लगभग 10 ऐसी इकाइयों की सुरक्षा करता है।

Related Articles

Back to top button