ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
देश

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में भारी बारिश की संभावना, मुंबई में अभी भी ऑरेंज अलर्ट जारी

दक्षिण पश्चिम मॉनसून उत्तर  भारत के कई राज्यों में समय से पहले पहुंच गया है।  मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं  21 साल बाद मॉनसून समय से पहले हिमाचल प्रदेश पहुंच गया है। इसके अलावा मुंबई और ठाणे में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश दर्ज 
मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में  शनिवार शाम साढ़े पांच बजे और रविवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच कई जगहों पर बारिश दर्ज की। मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा के सिरसा में 101.4 मिमी बारिश हुई जबकि डबवाली में 62 मिमी बारिश हुई। अन्य जगहों में नरवाना में 32 मिमी, फतेहाबाद के रतिया में 52 मिमी, अंबाला में 28.6 मिमी, हांसी में 20 मिमी, झज्जर में 19 मिमी, नारनौल में 16 मिमी और रोहतक में 14.8 मिमी बारिश हुई।

राजस्थान में भी भारी बारिश की आशंका 
मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में 14 जून और 15 जून को कहीं मध्यम और कहीं गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान जताया है। इसके अलावा राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभागों में अगले तीन-चार दिनों में आधी के साथ बारिश होने और अधिकांश हिस्सों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है।मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक मुंबई और ठाणे में भारी बारिश का संकेत देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Back to top button