ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
मनोरंजन

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता संचारी विजय की हालत गंभीर,रोड एक्सीडेंट में कन्नड़ एक्टर को लगी गहरी चोट

मुंबई: नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स जीत चुके संचारी विजय 13 जून को बेंगलुरु में एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद उन्हें एक प्राइवेट हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।  विजय अपने दोस्त के घर से बाइक पर वापस आ रहे थे उस दौरान उनका एक्सीडेंट हुआ था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय के दिमाग के दाएं हिस्से में काफी चोट लगी है। इतना ही नहीं उनकी जांघ में भी चोट आई है। इसी बीच खबर आई है कि उनकी हालत नाजुक है। संचारी विजय के भाई सिद्धेश कुमार ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा- ‘दुर्घटना के बाद से वह कोमा में हैं। उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिससे आतंरिक रक्त स्राव हुआ है। डॉक्टरों ने कहा है कि अगला 48 घंटा बेहद नाजुक होने जा रहा है।’

संचारी विजय लॉकडाउन में लोगों की मदद के लिए आगे आए थे। यूसायर टीम से जुड़े थे जो कोविड से संक्रमित लोगों को ऑक्सीजन मुहैया करा रही थी।बता दें कि संचारी विजय ने 2015 में आई फिल्म नानू अवानल्ला अवालू से अपनी  पहचान बनाई थी, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।  वह आखिरी बार फिल्म एक्ट 1978 में नजर आए थे।

Related Articles

Back to top button