ब्रेकिंग
India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ... Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा ज... TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया 'बोम्मई जजमेंट'? जानें क्या है राजभवन और फ्... Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हा... Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के... Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’... प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाह... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल
व्यापार

अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही कमाई का मौका, सिर्फ 13900 रुपये का निवेश कर कमाएं मोटा फायदा!

Upcoming IPO: अगले हफ्ते दो दिग्गज कंपनियां अपने आईपीओ बाजार में लेकर आ रही हैं. अगर आपका भी किसी आईपीओ में पैसा लगाने का प्लान है तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है.

Upcoming IPO: अगले हफ्ते दो दिग्गज कंपनियां अपने आईपीओ बाजार में लेकर आ रही हैं. अगर आपका भी किसी आईपीओ में पैसा लगाने का प्लान है तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है. साल 2020 के बाद से बाजार में आईपीओ की भरमार देखने को मिल रही है. कई दिग्गज कंपनियों ने आईपीओ के जरिए निवेशकों को मोटा फायदा कराया है. आइए आपको बताते हैं कि अगले हफ्ते बाजार में कौन सी दो कंपनियां अपना IPO लेकर आ रही हैं-

आपको बता दें कैंपस एक्टिववियर (Campus Activewear) और रेनबो चिल्ड्रन मेडिकेयर (Rainbow Children’s Medicare IPO) का आईपीओ अगले हफ्ते सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो रहा है. आइए आपको बताते हैं कि इन आईपीओ में आपको कितना निवेश करना होगा-

कैंपस एक्टिववियर आईपीओ (Campus Activewear IPO)कब होगा ओपन – 26 अप्रैल 2022कब बंद होगा सब्सक्रिप्शन – 28 अप्रैल 2022प्राइस बैंड – 278-292 रुपये मिनिमम निवेश – 14178 रुपयेलॉट साइज – 51इश्यू साइज – 1400 करोड़

कितना होगा OFS?कैंपस आईपीओ के तहत 5.1 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) लाएगी. उसके मौजूदा प्रवर्तक हरिकृष्ण अग्रवाल और निखिल अग्रवाल के अलावा टीपीजी ग्रोथ-3 एसएफ प्राइवेट लिमिटेड एवं क्यूआरजी एंटरप्राइजेज जैसे निवेशक भी अपने पास रखे शेयरों की बिक्री करेंगे.

रेनबो चिल्ड्रन मेडिकेयर आईपीओ (Rainbow Children’s Medicare IPO) कब होगा ओपन – 27 अप्रैल 2022कब बंद होगा सब्सक्रिप्शन – 29 अप्रैल 2022प्राइस बैंड – 516-542 रुपये मिनिमम निवेश – 13932 रुपयेलॉट साइज – 27इश्यू साइज – 1581 करोड़अधिकतम लॉट कितनी खरीद सकते हैं – 13 लॉट

क्या है कंपनी का कारोबार?कंपनी के कारोबार की बात की जाए तो कंपनी ने साल 1999 में पहली बार 50 बेड का हॉस्पिटल हैदराबाद में बनाया था. ये कंपनी मार्केट में बच्चों से जुड़ी सुविधा देने वाली कंपनी के रुप में सक्रिय है. इस समय कंपनी के पास 14 हॉस्पिटल है और 6 शहरों में कंपनी क्लीनिक का संचालन कर रही है, जिसकी क्षमता करीब 1500 बेड है.

Related Articles

Back to top button