ब्रेकिंग
MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर...
खेल

WTC के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड ने भारत के लिए बजाई खतरे की घंटी

बर्मिघम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से साउथैंप्टन में आइसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मुकाबला होना है, लेकिन उससे पहले न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को उसकी सरजमीं पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से हराकर भारत के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। न्यूजीलैंड ने यहां दूसरा और अंतिम टेस्ट चौथे दिन रविवार को पहले घंटे में ही आठ विकेट विकेट से जीतकर सीरीज अपने नाम की।

न्यूजीलैंड की टीम इस जीत के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) की टेस्ट रैंकिंग में 123 अंको के साथ शीर्ष पायदान पर भी पहुंच गई। वहीं, भारतीय टीम 121 अंको के साथ अब दूसरे स्थान पर खिसक गई है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से पहले मानसिक तौर पर भारतीय टीम के लिए ये बड़ा झटका है। यही कारण है कि खिताबी भिड़ंत से पहले कीवी टीम के मनोबल की भी जीत हुई है।

पहली पारी में 85 रन से पिछड़ने वाली इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 122 रन पर ढेर हो गई। यह उसका न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में सबसे कम स्कोर है। इंग्लैंड की टीम की ओर से नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मार्क वुड ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से मैन आफ द मैच मैट हेनरी और नील वैगनर ने क्रमश: 36 और 18 रन देकर तीन-तीन, जबकि ट्रेंट बोल्ट और एजाज पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए।

न्यूजीलैंड को 38 रन का लक्ष्य मिला जो उसने डेवोन कोनवे (03) और विल यंग (08) के विकेट गंवाकर 10.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। कप्तान टाम लाथम 23 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की टीम चौथे दिन दूसरी पारी में नौ विकेट पर 122 रन से आगे खेलने उतरी। बोल्ट ने दिन की पहली ही गेंद पर ओली स्टोन (15) को विकेटकीपर टाम ब्लंडेल के हाथों कैच कराके मेजबान टीम की पारी का अंत किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे न्यूजीलैंड ने दूसरे ओवर में ही कोनवे का विकेट गंवा दिया, जिन्हें स्टुअर्ट ब्राड ने विकेट के पीछे कैच कराया। स्टोन ने विल यंग का बोल्ड किया। हालांकि, कप्तान टॉम लाथम एक छोर पर डटे रहे और उन्होंने वुड पर दो चौके जड़कर अपनी टीम को जीत दिला दी। 22 साल बाद न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को उसके घर में टेस्ट सीरीज में हराया है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने 1986 और 1999 में भी इंग्लैंड को उसकी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में हराया था।

7 साल बाद इंग्लैंड को घरेलू टेस्ट सीरीज में हार मिली है। इससे पहले उसे श्रीलंका ने 2014 में 1-0 से हराया था। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड को आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी फायदा हुआ है और टीम 123 अंकों के साथ आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बन गई है। अगर भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला जीत जाती है तो फिर से नंबर वन की कुर्सी हासिल कर सकती है।

Related Articles

Back to top button