ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

गुजरात के आणंद जिले में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

अहमदाबाद। गुजरात के आणंद जिले के तारापुर के पास बुधवार सुबह एक कार और ट्रक की जोरदार टक्कर में एक बच्चे समेत एक ही परिवार के 10 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शवों को तारापुर रेफरल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।

तारापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार ये दुर्घटना आणंद जिले के तारापुर को अहमदाबाद जिले के वतामन से जोड़ने वाले राज्य राजमार्ग पर हुई। उन्होंने बताया, “इस कार में एक बच्चे सहित 10 लोग सवार थे। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्‍कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सभी 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।”  उन्होंने बताया कि कार वतामन की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था। अधिकारी ने कहा कि कार के क्षतिग्रस्त अवशेषों से शवों को निकालने और मृतकों की पहचान करने का प्रयास जारी हैं।

गौरतलब है कि सूरत के वलसाड में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 बीते रविवार की रात को एक भीषण कार दुर्घटना में अंकलेश्वर निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी थी। कार का मालिक अल्ताफ कछवाला, उनकी पत्नी रफत, दो बच्चे और उनकी बहन तसनीम मर्चेंट और उनकी दो बेटियां और कछवाला का दोस्त योगेश पटेल और उनका परिवार दो अलग-अलग कारों में सप्ताहांत में दमन गए थे। एनएच-48 पर गुंडलव के पास दमन से लौटते समय कच्छवाला ने एक ट्रक को ओवरटेक करते समय कार से नियंत्रण खो दिया और बिजली के खंभे से जा टकराई।

पुलिस के अनुसार ट्रक को ओवरटेक करते समय कच्छवाला ने तेज गति से कार मोड़ी जिससे उसने नियंत्रण खो दिया, उसने पहले ट्रक को टक्कर मारी और फिर डिवाइडर से कूदकर एक लाइट पोल से जा टकराया। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Related Articles

Back to top button