ब्रेकिंग
Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में... Supreme Court on Kerala Elephant: केरल के सबसे ऊंचे हाथी 'रमन' की कस्टडी पर SC का बड़ा आदेश; व्यावसा... Faridabad News: खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना; नगर निगम फरीदाबाद का बड़ा एक्शन Rajasamand News: प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान बड़ा हादसा; कुंड में डूबने से युवक की मौत, मंगेतर के सा... Vaibhav Sooryavanshi Batting: अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का तूफान; 200 की स्ट्राइक रेट से... Welcome to the Jungle Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर खर्च हुए 1.5 करोड़; जानें क्यो... Mahendra Makhijani Arrested: अमेरिका में भारतीय मूल के महेंद्र माखीजानी 955 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी क... Ethanol Blending News: पेट्रोल होगा सस्ता! E22-E30 फ्यूल पर सरकार ने खत्म की एक्साइज ड्यूटी, जानें क... WhatsApp Support Ending: जल्द इन पुराने iPhone और Android फोन पर बंद हो जाएगा WhatsApp; जानें क्या ह... Parama Ekadashi 2026: आज है परमा एकादशी; भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लगाएं इन खास चीजों का भ...
देश

शहर से अचानक गायब हो रहे थे अवारा कुत्ते, फिर सामने आई ये सच्चाई

बेंगलुुरुः अक्सर देखा जाता है कि कई होटलों में नॉन वेज तो मिलता है, लेकिन वो मांस किस जानवर का है, उसके बारे में कहना मुश्किल होता है और कई बार तो होटलों पर आरोप लगे हैं कि  होटल कुत्ते का मांस परोस देते हैं। अब ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु में सामने आया। यहां पर एक होटल पर खाने में कुत्ते का मांस परोसने का आरोप लगा है। बताया गया कि कुत्तों को बूचड़खाने में पहले ही कटवाकर लाया जाता है और होटलों और मटन की दुकानों पर बेच दिया जाता है।

दरअसल बेंगलुरु में वीबीएचवी अपार्टमेंट के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने तमिलनाडु की एक एजेंसी को इलाके से कुत्तों को हटाने का ठेका दिया है। अब दावा किया गया है कि इन कुत्तों को पकड़कर बूचड़खाने भेजा जा रहा है और वहां उन्हें काटकर होटलों को मटन बताकर बेचा जा रहा है। बेंगलुरु के पशु कल्याण अधिकारी के हरीश ने कहा कि इस बात से हम इनकार नहीं कर सकते कि पहले भी कुत्तों के मांस को बेचने के मामले सामने आते रहे हैं। इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

पशु कल्याण अधिकारी के हरीश ने बताया कि पहले भी काफी संख्या में एक साथ कुत्तों के गायब होने का मामला सामने आया था। आवारा कुत्तों को कुछ लोग सड़क से पकड़ते हैं और फिर ये एकाएक गायब हो जाते हैं। इन कुत्तों को मारकर इनका मांस आराम से बेचा जाता है। पूरा मामला सामने आने के बाद अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button