ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

बदमाशों को दबोचने पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियान

रायपुर। अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने घेराबंदी कर शुरू कर दी है। गुंडा बदमाशों, चाकूबाजों, अड्डेबाजों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, पुराने अपराधिक तत्वों सहित हाल ही में जेल से रिहा हुए बंदियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। धर-पकड़ की जा रही है।

रायपुर पुलिस एक्शन मोड में ताबड़तोड़ कारवाई कर रही है। एसएसपी अजय कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में रायपुर पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारियों व थाना, चौकी प्रभारियों द्वारा अपने- अपने अनुभाग व थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की जा रही है।

गुंडा बदमाशों, चाकूबाजों, अड्डेबाजों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों को दबोचा जा रहा है। इसके अतिरिक्त सूनसान स्थान, तालाब किनारे एवं शहर के आउटर क्षेत्रों में जमवाड़ा लगाने वाले व्यक्तियों की चेकिंग सहित संदिग्ध व्यक्तियों के बैग, थैले पाकेट एवं वाहनों की डिक्की को भी लगातार चेक किया जा रहा है।

एक जून से 15 जून तक 15 दिवस में इस विशेष अभियान के तहत अलग-अलग थानों द्वारा कार्रवाई करते हुए आबकारी एक्ट के 30 प्रकरण, नारकोटिक्स एक्ट के 10 प्रकरण, सट्टा एक्ट के 22 प्रकरण, जुआ एक्ट के 12 प्रकरण एवं आर्म्‍स एक्ट के 11 प्रकरण पंजबीद्ध कर आरोपितों के विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई की गई।

अधिकारियों का कहना है कि रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बदमाशों के खिलाफ सूचना मिलते ही कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान को सफल बनाने में आमजन का भी सहयोग अपेक्षित है। कहीं से भी कोई सूचना मिले, तत्‍काल पुलिस को दें।

Related Articles

Back to top button