ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
देश

कांग्रेस टूलकिट मामला: Twitter इंडिया के MD से दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु में की पूछताछ

नई दिल्ली। कांग्रेस टूलकिट मामले में दिल्ली पुलिस लगातार सक्रिय है और इस संबंध में पूछताछ और जांच भी जारी है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की एक वरिष्ठ-स्तरीय टीम ने 31 मई को ‘कांग्रेस टूलकिट मामले’ के संबंध में ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी से पूछताछ करने के लिए बेंगलुरु (कर्नाटक) गई थी। इस पूछताछ को लेकर कोई भी जानकारी मीडिया के समक्ष नहीं आई है। बताया जा रहा है कि  यह पूछताछ दिल्ली पुलिस की टीम तब की थी, जब टूलकिट मामले में नोटिस देने के लिए दिल्ली और गुरुग्राम, हरियाणा में ट्विटर के दफ्तरों में गई थी।

टूलकिट पर यह मामला तब शुरू हुआ जब भारतीय जनता पार्टी नेताओं ने 18 मई को एक दस्तावेज साझा किया था। इसमें कहा गया था कि कांग्रेस कुछ नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने की साजिश का सुझाव दिया गया था। भाजपा का यह भी आरोप है कि टूलकिट से संबंदित दस्तावेज कांग्रेस द्वारा जारी किया गया था।

यह अलग बात है कि कांग्रेस ने बाद में ट्विटर को लिखा और दावा किया कि दस्तावेज नकली था और पार्टी के अनुसंधान विभाग के जाली लेटरहेड पर बनाया गया था। विपक्षी दल ने कथित रूप से गलत सूचना फैलाने के लिए पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित BJP के शीर्ष नेताओं के ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड करने की मांग की।

बता दें कि मई महीने में दिल्ली पुलिस ने टूलकिट मामले में कांग्रेस के 2 नेताओं को नोटिस भेजा था और इस मामले में शिकायत के संबंध में उन्हें जांच का हिस्सा बनने के लिए कहा था।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने टूलकिट के बारे में शिकायत को लेकर जांच के संबंध में मई महीने में ही ट्विटर इंडिया को नोटिस भेजा था और उसे उन सूचनाओं को साझा करने को कहा था, जिसके आधार पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्वीट को ‘मैन्युपुलेट मीडिया’ बताया गया था।

Related Articles

Back to top button