ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
विदेश

ब्राजील में सामने आए कोरोना के कम से कम 19 वैरिएंट, वैज्ञानिकों ने बताया- बढ़ता जा रहा वायरस का खतरा

रियो डी जेनेरियो। ब्राजील में कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच ब्राजील के वैज्ञानिकों ने एक चौंकाने वाली जानकारी दी है। ब्राजीली वैज्ञानिको के मुताबिक, ब्राजील के साओ पाउलो राज्य में कोरोना वायरस के कम से कम 19 वैरिएंट(प्रकारों) की पहचान की गई है। ब्राजील के जैविक अनुसंधान केंद्र, इंस्टीट्यूट बुटानटन ने एक बयान देकर ये जानकारी दी। बयान में कहा गया कि साओ पाउलो राज्य में 19 कोरोना वायरस वैरिएंट घूम रहे हैं, जिनमें P.1 (अमेज़ॅन) स्ट्रेन 89.9 प्रतिशत मामलों के लिए जिम्मेदार है। इसके बाद स्ट्रेन बी.1.1.7 (यूके वैरिएंट) आता है, जो 4.2 प्रतिशत कोरोना मामलों के लिए जिम्मेदार है। साओ पाउलो राज्य ब्राजील का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य हैष यहां पर 4.6 करोड़ लोगों की आबादी रहती है और देश के सबसे अधिक कोरोना के मामले यहीं पर पाए गए हैं।

इसी बीच, रूस (Russia) की स्पुतनिक वी (Sputnik V) कोविड वैक्सीन की पहली खेप जुलाई के शुरुआत में ब्राजील पहुंच सकती है। ब्राजील के सेरा राज्य के गवर्नर कैमिलो सैन्टाना ने इसकी जानकारी दीष उन्होंने कहा- स्पुतनिक वी वैक्सीन से जुड़े रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष के प्रतिनिधियों और उत्तर-पूर्व (ब्राजील) के गवर्नरों के बीच एक बैठक हुई. फंड ने जुलाई की शुरुआत में वैक्सीन की पहली बैच की डिलीवरी की पुष्टि की और इस महीने के अंत तक वैक्सीन वितरण कार्यक्रम तैयार हो जाएगा

डेल्टा वैरिएंट को लेकर अमेरिकी विशेषज्ञ चिंतित

अमेरिका के सेंटर फार डिजीज एंड प्रीवेंशन सेंटर ( ने कोरोना के डेल्टा वैरिएंट को लेकर चिंता जताई है। यह वैरिएंट ज्यादा घातक और संक्रामक है। सीडीसी के अनुसार यह अल्फा वैरिएंट से पचास फीसद ज्यादा तेजी से फैलता है। इस वैरिएंट से हास्पीटल में भर्ती होने वालों की संख्या लगभग ढाई गुना ज्यादा हो जाती है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने चेतावनी दी है कि कोरोना से ल़़ड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button