ब्रेकिंग
उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्... भारत में प्रीमियम शराब की बंपर बिक्री: रेडिको खेतान का मुनाफा 76% बढ़ा, जानें यूनाइटेड स्पिरिट्स और ... लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें? बिना ऐप डाउनलोड किए ऐसे निकालें विंडोज की सीक्रेट रिपोर्ट
विदेश

सेना को मिली बड़ी कामयाबी, आईएस के 10 आतंकवादी किए ढेर

बगदादः इराक के उत्तरी प्रांत निनेवेह में अमेरिका की अगुआई वाली गठबंधन सेना के हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 10 आतंकवादी मारे गए। इराकी सेना ने यह जानकारी दी हैं। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, संयुक्त ऑपरेशन कमांड ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि खुफिया रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए गठबंधन सेना के लड़ाकू विमान ने शुक्रवार को सीरिया की सीमा के पास अल-बाज क्षेत्र में रेगिस्तान में आईएस के ठिकाने पर हमला किया।

बयान के अनुसार, हवाई हमले में आईएस के 10 आतंकवादी मारे गए और उनका ठिकाना तथा वाहन नष्ट हो गए। इराकी सुरक्षा बलों द्वारा 2017 के अंत में देश भर में आईएस आतंकवादियों को पूरी तरह पराजित करने के बाद परिस्थितियां नाटकीय रूप से बेहतर हुई हैं। इसके बाद से आईएस के शेष आतंकी शहरी क्षेत्रों से गायब हो गए या सुरक्षित स्थान की तलाश में रेगिस्तानों और बीहड़ों में चले गए हैं, और वहां से नियमित रूप से सेना तथा नागरिकों पर छिपकर हमले करते रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button