ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग... Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्...
देश

मुंबई पुलिस के पूर्व ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ प्रदीप शर्मा के आवास पर NIA का छापा

मुंबई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने वीरवार तड़के मुंबई पुलिस के पूर्व ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ प्रदीप शर्मा (Pradeep Sharma) के उपनगरीय अंधेरी स्थित आवास पर ‘एंटीलिया’ (Antilia Case) बम मामले और मनसुख हिरेन की हत्या (Mansukh Hiren Murder Case) की जांच के सिलसिले में छापेमारी की। अधिकारी ने बताया कि एनआइए की एक टीम ने सीआरपीएफ के जवानों के साथ अंधेरी पश्चिम के जेबी नगर स्थित शर्मा के घर पर सुबह करीब छह बजे छापा मारा, उनसे केस के बारे में पूछताछ की जा रही है।

छापेमारी की सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने भी अपने जवानों को भी मौके पर तैनात कर दिया है। बता दें कि इससे पहले, प्रदीप शर्मा से एनआइए ने जांच के सिलसिले में दक्षिण मुंबई में अपने कार्यालय में दो दिनों तक पूछताछ की थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इससे पहले पूर्व पुलिस अधिकारियों सचिन वाजे, रियाजुद्दीन काजी, सुनील माने, पूर्व पुलिस कांस्टेबल विनायक शिंदे और क्रिकेट सट्टेबाज नरेश गौर को मामले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

इस सिलसिले में हाल ही में संतोष शेलार और आनंद जाधव को भी गिरफ्तार किया गया था। एनआइए का कहना था कि ये दोनों कथित तौर पर उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास विस्फोटकों वाली एसयूवी लगाने की साजिश में शामिल थे।

क्‍या है मामला 

इस साल 25 फरवरी को मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास ‘एंटीलिया’ के पास एक एसयूवी गाड़ी लावारिस हालत में मिली थी। ये गाड़ी बिजनेस मैन मनसुख हिरेन की बतायी जा गई थी। मनसुख हिरेन 5 मार्च को मुंब्रा में मृत अवस्‍था में पाए गए थे। इन दोनों मामलों की जांच पहले महाराष्ट्र पुलिस कर रही थी, बाद में इसे एनआइए को दे दिया गया था।

गौरतलब है कि एंटीलिया केस में भी पूर्व पुलिसकर्मी और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का नाम आया था और जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उनसे पूछताछ की थी। दरअसल एंटीलिया केस की जांच महाराष्ट्र एटीएस कर रही थी। एटीएस की रिर्पोट में खुलासा हुआ था कि मनसुख हिरेन ने अंधेरी ईस्‍ट से ही अंतिम कॉल की थी और प्रदीप शर्मा का आवास अंधरी ईस्‍ट में ही है। इसी कारण प्रदीप शर्मा एटीएस और एनआइए के शक के घेरे में थे।

एनकांउटर स्‍पेशलिस्‍ट प्रदीप शर्मा

ज्ञात हो कि एनकांउटर स्‍पेशलिस्‍ट के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले प्रदीप शर्मा ने 2019 में विधानसभा चुनावों में शिवसेना में शामिल हुए थे। उन्‍होंने चुनाव भी लड़ा था लेकिन जीत नहीं पाये। अब तक प्रदीप शर्मा

100 से भी ज्‍यादा एनकाउंट कर चुके हैं, उन्‍हें फर्जी एनकाउंटर मामले में जेल की सजा भी हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button