ब्रेकिंग
Jharkhand News: दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच रांची में पावर कट, जानें आपके इलाके में कब तक बंद रह... Jharkhand Politics: आदित्य साहू ने कांग्रेस-झामुमो पर साधा निशाना, कहा—अवैध लोगों के नाम हटने से परे... UP Politics News: CJP प्रदर्शन के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, बोले- निष्पक्षता खो चुका है चुनाव आयो... Delhi News: अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी के बाद अजिंक्य शिंदे संभालेंगे CJP मूवमेंट की कमान, जानिए कौन ... Jharkhand News Update: चांडिल में पुलिस को खुली चुनौती, अपराधियों ने घर में घुसकर लूटा सोना-चांदी Jharkhand News Update: नेमरा में दिवंगत रूपी सोरेन का श्राद्ध कर्म, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और सांसद... Jharkhand Politics: महिला मोर्चा का प्रदर्शन और पुलिस से झड़प, कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने Jharkhand Politics: मैथन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, अवैध कोयला खनन और डीजीपी की पोस्टिंग ... Navratri 2026 Special: मैहर में धार्मिक पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त, मांस-मछली की दुकानों... Chhindwara Land Rights: प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हैं WCL भूमि पर रहने वाले लोग, विधायक ने उठ...
देश

अगर एक साथ खेलें ये दो भारतीय खिलाड़ी तो देते हैं जीत की गारंटी, आंकड़े हैं गवाह

नई दिल्ली। ICC World Test Championship के फाइनल के लिए 24 खिलाड़ी इंग्लैंड गए, जहां साउथैंप्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जून से महामुकाबला खेला जाना है। इनमें से 20 खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा थे, जबकि 4 खिलाड़ी रिजर्व प्लेयर्स के तौर पर इंग्लैंड गए थे, लेकिन आइसीसी के नियमों के कारण सिर्फ 15 खिलाड़ियों में से ही प्लेइंग इलेवन का चयन होना था। ऐसे में दोनों टीमों को अपनी-अपनी 15-15 सदस्यीय टीम का चयन करना पड़ा, लेकिन 15 सदस्यीय टीम में से भी प्लेइंग इलेवन का चुनाव करना भारतीय मैनेजमेंट के लिए मुश्किलों भरा रहने वाला है।

भारतीय टीम मैनेजमेंट चाहता है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में मौका मिले, लेकिन आंकड़े ये कहते हैं कि जब दो भारतीय स्पिनर एक साथ मैदान पर उतरते हैं तो फिर भारतीय टीम के लिए वे लगभग जीत की गारंटी होते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं आर अश्विन और रवींद्र जडेजा की, जिनके आंकड़े साथ में खेलते हुए लाजबाव हैं। अश्विन और जडेजा का साथ खेलना भारत के लिए टेस्ट प्रारूप में लगभग जीत की गारंटी होती है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि दोनों के साथ खेलते हुए भारतीय टीम लगभग 77 फीसदी मैच जीतती है।

भारत के लिए अश्विन और जडेजा की जोड़ी ने कुल 39 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से 30 मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली है। वहीं, सिर्फ दो टेस्ट मैच भारत ने हारे हैं, जबकि सात मैच बेनतीजा रहे हैं। भारत का जीत प्रतिशत दोनों के साथ खेलते हुए 76.92 का है। यही वजह है कि इनका साथ खेलना भारत के लिए जीत की गारंटी होता है। ऐसे में कप्तान विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट चाहेगा कि आर अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी को फिर से मैदान पर उतारा जाए और आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ फतेह हासिल की जाए।

अश्विन और जडेजा को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना इसलिए भी भारतीय टीम के लिए मुफीद नहीं होगा, क्योंकि वे गेंदबाजी के साथ-साथ बल्ले से भी विपक्षी टीम पर हल्ला बोलने में कामयाब हो रहे हैं। ऐसे में बड़े मौके के लिए इन दोनों बड़े खिलाडियों का साथ खेलना भारतीय टीम के लिए फायदे का सौदा हो सकता है। इन दो स्पिनरों के अलावा भारतीय टीम तीन तेज गेंदबाज खिलाए, जिनमें वे मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और अनुभवी इशांत शर्मा को शामिल कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button