ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
मनोरंजन

Indian Idol के स्टेज पर ख़ुद को लगातार थप्पड़ मारने लगे अनु मलिक, चिल्लाती रह गईं नेहा कक्कड़

नई दिल्ली। सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल कई सालों से दर्शकों के मनोरंजन करता नज़र आ रहा है। यहां न सिर्फ कंटेस्टेंट दर्शकों का मनोरंजन करते हैं, बल्कि कई बार जजेज़ भी कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती है। जैसे कि एक बार एक कंटेस्टेंट के गाने से जज अनु मलिक इतने दुखी हो गए थे कि वो अपने गाल पर ज़ोरदार थप्पड़ मारने लगे थे। अनु मलिक को ऐसा करते देख नेहा कक्कड़ बुरी तरह डर गई थीं और चिल्लाने लग थीं। ये पूरा वाकया इंडयिन आइडल 11 के दौरान का है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इंडियन आइडल सीजन 11 को नेहा कक्कड, विशाल ददलानी और अनु मलिक जज करते हुए नजर आए थे। इस दौरान ऑडिशन में कुछ ऐसा हुआ था जिसे देखकर अनु मलिक ख़ुद पर काबू नहीं रख पाए और लगातार अपने गाल पर थप्पड़ जड़ने लगे। वायरल वीडियो में नज़र आ रहा है कि ऑडिशन रूम में नेहा कक्कड़, अनु मलिक और विशाल ददलानी के सामने पवन कुमार नाम के एक कंटेस्टेंट हाथ में गर्म पानी का ग्लास लेकर आते हैं। पहले तो उन्हें देखकर तीनों जजेज़ चौंक जाते हैं। फिर वो उनसे गर्म पानी साथ लाने की वजह पूछते हैं जिसके जवाब में कंटेस्टेंट बताते हैं कि वो ये ग्लास गाना गाते वक्त बीच-बीच में पीने पीने के लिए लाए हैं।

इसके बाद तीनों जज पवन की हिम्मत बढ़ाते हुए उन्हें गाना सुनाने के लिए कहते हैं। जैसे ही पवन ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का ‘बुलैया’ गाना गाना शुरू करते हैं तो विशाल, नेहा और अनु मलिक के होश उड़ जाते हैं। पवन का गाना सुनकर विशाल अपना सिर पकड़ लेते हैं और नेहा का हंस-हंसकर बुरा हाल हो जाता है और अनु मलिक अचानक ही ख़ुद को थप्पड़ मारने लगते हैं। ऐसा करने से नेहा उन्हें बहुत मना करती हैं, लेकिन अनु मलिक नहीं रुकते हैं। इसके बाद पवन वहां से चले जाते हैं। 

Related Articles

Back to top button