ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

पांच लाख स्र्पये से भरा बैग गुमा, दो घंटे में पुलिस ने खोज निकाला

बिलासपुर। तेल व्यापारी का पांच लाख 29 हजार स्र्पये से भरा बैग व्यापार विहार के रास्ते में गिर गया। इसे उठाकर माजदा का चालक मुंगेली चला गया। सूचना मिलने पर तारबाहर पुलिस ने दो घंटे के भीतर स्र्पये से भरे बैग को खोजकर व्यापारी को लौटा दिया। तारबाहर थाना प्रभारी कलीम खान ने बताया कि वैशाली नगर निवासी रूपक जाजोदिया(48) तेल व्यापारी हैं। वे बजरंग एजेंसी के नाम से फर्म का संचालन करते हैं। मंगलवार की रात नौ बजे वे आफिस बंद कर अपने घर जा रहे थे

इस दौरान उन्होंने बिक्री की रकम पांच लाख 29 हजार स्र्पये को एक बैग में रखा था। साथ ही बैग में हिसाब के दस्तावेज भी थे। घर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि बैग रास्ते में कहीं पर गिर गया है। उन्होंने वापस लौटकर बैग की खोज की। साथ ही इसकी जानकारी तारबाहर पुलिस को दी। इस पर तारबाहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान एक ठेला संचालक ने बताया कि उसने बैग गिरते देखा था, जिसे एक मालवाहक काचालक उठा कर ले गया।

इसकी जानकारी पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इससे मालवाहन की जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस व्यापारियों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि मुंगेली के एक व्यापारी का माल रात नौ बजे लोड हुआ है। इस पर पुलिस मुंगेली रवाना हुई। वहीं, मुंगेली में व्यापारी को फोन कर इसकी जानकारी दी गई। इस पर व्यापारी ने बताया कि उनका ड्राइवर पढ़ा लिखा नहीं है। वह बैग लेकर आ रहा है। बैग में क्या है यह ड्राइवर को नहीं पता है। बाद में व्यापारी ने स्र्पये से भरा बैग पुलिस को सौंप दिया। इसे बुधवार की सुबह व्यापारी को सौंप दिया गया है।

काम नहीं आए बाजार के सीसीटीवी कैमरे

व्यापार विहार में उठाईगिरी के बाद व्यापारियों ने बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। इससे बाजार में होने वाले अपराध पर अंकूश लगने की बात कही गई थी। वहीं, इसकी देखरेख नहीं होने के कारण मंगलवार को हुई घटना में कोई सुराग नहीं मिल सका। सभी कैमरों के फुटेज धुंधले आए थे। वहीं, ठेला संचालक से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बैग खोज निकाला।

Related Articles

Back to top button