ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

प्रकाश धनुहार की मौत कैसे हुई, कार्यपालिक दंडाधिकारी करेंगे जांच

बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल के दंडित बंदी प्रकाश धनुहार के मौत के कारणों की जांच के लिए कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी डा.सारांश मित्तर ने डिप्टी कलेक्टर व कार्यपालिक दंडाधिकारी अजीत पुजारी को जांच का जिम्मा सौंपा है। इसके साथ ही जांच के बिंदु भी तय कर दिया है। दंडित बंदी प्रकाश धनुहार, पिता परदेशी धनुहार, उम्र लगभग 48 वर्ष जाति धनुहार, निवासी ग्राम दुबट्टापारा, अलगीडांड, थाना पाली, जिला कोरबा की सिम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान पांचजून 2021 को लगभग सुबह 12.47 बजे मृत्यु हो गई है। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी द्वारा जांच का आदेश दिया गया है।

ये है जांच के बिंदु

बंदी क्या जेल दाखिल होने के पूर्व से किसी बीमारी से पीड़ित था अथवा जेल दाखिल होने के पश्चात उसे बीमारी हुई। बंदी को किसी प्रकार की शारीरिक यातना तो नहीं दी गई। बंदी को उपचार के दौरान दी गई चिकित्सा पर्याप्त थी अथवा नहीं। चिकित्सा का ब्यौरा दिया जाये। बंदी की मृत्यु के क्या कारण हैं। अन्य मुद्दे जो जांच के दौरान सामयिक पाए जाए।

शपथ पत्र के साथ पेश करना होगा दावा-आपत्ति

दंडित बंदी के मृत्यु के संबंध में दावा आपत्ति पेश करने के लिए एक जुलाई तक का समय दिया गया है। इस दौरान संबंधित व्यक्ति शपथ पत्र के साथ डिप्टी कलेक्टर पुजारी के कोर्ट में दावा आपत्ति पेश कर सकेंगे। एक जुलाई तक प्राप्त आपत्तियों की स्क्रूटनी की जाएगी। इसके बाद संबंधित व्यक्ति को अपना पक्ष के लिए समंस जारी किया जाएगी। गवाही के साथ ही गवाहांे का प्रतिपरीक्षण की कार्रवाई भी पूरी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button