ब्रेकिंग
INDIA Bloc March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का मार्च, सुप्रीम कोर्ट में ... Delhi Protest Venue Update: दिल्ली में अब जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, पुलिस ने बदले नियम MPSC Protest Ends: पुणे में 11 दिनों बाद खत्म हुआ MPSC अभ्यर्थियों का आंदोलन, अध्यक्ष को छुट्टी पर भ... Malhargarh News: खाद्य विभाग की कार्रवाई, मंदसौर-नीमच हाइवे स्थित ढाबे पर पनीर और बटर के सैंपल फेल Anand Dubey Resigns: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे के पार्टी छोड़ने की खबर JNU Professor Sexual Harassment Case: JNU के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर यौन उत्पीड़न का मामला ... Om Prakash Rajbhar on INDIA Bloc: विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों पर ओम प्रकाश राजभर का पलटवार, बोले- '... Jaunpur Accident News: जौनपुर में दुर्गा पंडाल में करंट लगने से 7 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, प्रशा... Ashok Gehlot on Atar Singh Bhadana Murder: पूर्व विधायक की हत्या पर अशोक गहलोत का तीखा हमला, कानून-व... Bhagalpur Crime News: भागलपुर में महिला को डायन बताकर मारपीट और बदसलूकी, न्याय मांगने पर पुलिस का अज...
देश

भंडारपाल नक्सल मुठभेड़ की एसडीएम केशकाल करेंगे न्यायिक जांच

कोंडागांव। भंडारपाल नक्सल मुठभेड़ की जांच के लिए एसडीएम केशकाल को नियुक्त किया गया है। न्यायालय अनुविभागीय दंडाधिकारी केशकाल की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस डीआरजी कोंडागांव के उप निरीक्षक यशवंत श्याम एवं उप निरीक्षक रामजी तारमे के नेतृत्व में थाना केशकाल से कुल 45 की संख्या में पुलिस दल नक्सल गश्त सर्चिंग के लिए थाना धनोरा एवं कांकेर सीमावर्ती क्षेत्र में एक जून को रवाना किया गया था।

सर्चिंग कार्यवाही के दौरान दोपहर 12 बजे जैसे ही पुलिस पार्टी ग्राम भंडा रपाल से पश्चिम दिशा के मध्य के जंगल-पहाड़ी में पहुंची, तो पूर्व से ही घात लगाकर बैठे सशस्त्र वर्दीधारी 20-25 माओवादी द्वारा पुलिस पार्टी को जान से मारने एवं हथियार लूटने की नियत से अत्याधुनिक स्वचलित अवैध हथियारों से हमला कर दिया गया।

पुलिस पार्टी पर भारी फायरिंग की गई, जिसमें तत्काल पुलिस पार्टी द्वारा सुरक्षित आड़ लेकर उन्हें आत्मसमर्पण करने कहा गया, किंतु माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी पर लगातार फायरिंग जारी रखी गई। तब पुलिस पार्टी द्वारा आत्मसुरक्षा के लिए जवाबी फायरिंग की गई। इस मुठभेड़ के दौरान सूचना दिए जाने पर पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव ग्राम तिमड़ी ओर से अतिरिक्त पुलिस दल लेकर मौके पर पहुंचे।

मौके पर पुलिस-नक्सली के मध्य दोनों ओर से करीबन दो घंटे रुक-रुक कर फायरिंग चली। अंत में पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल का आड़ लेते हुए मौके से भाग निकले और घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान मौके से नक्सल वर्दी पहने हुए एक महिला एवं एक पुरुष (अज्ञात माओवादी) का शव बरामद हुआ। पुरूष माओवादी के शव के पास 7.62 एमएमएसएलआर रायफल बरामद हुई, जिसमें एक नग मैग्जीन लगी थी।

उक्त मैग्जीन में 13 नग जिंदा राउंड भरे थे। इसके अलावा मृत नक्सली के पास ही एक अन्य एसएलआर रायफल का मैग्जीन मिली, जिसमें 14 नग जिंदा राउंड भरे थे। महिला माओवादी के शव के पास एक नग 303 रायफल बरामद की गई। साथ ही घटना स्थल में एक नग देशी मेड 303 रायफल, एक नग 12 बोर देशी मेड रायफल, एक नग 315 बोर देशी मेड रायफल, 13 नग 315 बोर जिंदा कारतूस, 12 नग 303 रायफल का जिंदा कारतूस, एवं कुछ विस्फोटक सामग्री के साथ अत्यधिक मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई।

उक्त अज्ञात पुरुष माओवादी के शव की पहचान आसू कोरसा पिता बुधू उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी पदेड़ा थाना बीजापुर जिला बीजापुर, एवं अज्ञात महिला माओवादी के शव का पहचान अस्मिता निवासी भैरमगढ़ जिला-बीजापुर के रूप में की गई। इसके तहत थाना धनोरा क्षेत्र के भंडारपाल एवं चेरबेडा के मध्य जंगल पहाड़ी में पुलिस नक्सली मुठभेड़ के दौरान एक महिला एवं एक पुरुष माओवादी सदस्य की मृत्यु के संबंध में द.प्र.सं. 1973 की धारा 176 के अन्तर्गत मजिस्ट्रियल जांच के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी केशकाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि उपरोक्त घटना से संबंधित जानकारी रखने वाले कोई भी व्यक्ति दिनांक 25 जून 2021 तक स्वयं या अपने प्रतिनिधि के माध्यम से न्यायालय अनुविभागीय दंडाधिकारी केशकाल में सुबह 11 बजे शाम पांच बजे तक उपस्थित होकर मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय के उपरांत प्राप्त साक्ष्यों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button