ब्रेकिंग
Atar Singh Bhadana Death: भरतपुर में क्रेशर प्लांट पर खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की स... Ballabgarh Accident: बल्लभगढ़ के मलेना रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत Panipat Income Tax Raid: पानीपत में भाटिया कार्यालय पर इनकम टैक्स विभाग की रेड, दवा व्यापारियों में ... Ganaur Accident News: हल्दाना बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान तेज रफ्तार कार ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, ... IMD Weather Alert: हरियाणा में अगले चार दिनों तक आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट, मौसम विभाग की चेत... Hoshiarpur Paddy Protection: बारिश की आशंका के बीच होशियारपुर प्रशासन अलर्ट, मंडियों में धान की सुरक... Punjab Government Holiday 20th October: पंजाब में 20 अक्टूबर को दशहरे पर रहेगी सार्वजनिक छुट्टी, जार... ED Raids Park Hospital Patiala: पटियाला के पार्क अस्पताल में ईडी की रेड, वित्तीय गपले की जांच जारी Pathankot Lightning Incident: माधोपुर-शाहपुरकंडी सड़क पर खेतों में काम कर रहे मजदूरों पर गिरी आसमानी... Jalandhar Dispute News: शेर सिंह कॉलोनी में बर्थडे पार्टी के दौरान खूनी झड़प, परिजनों ने पुलिस कार्र...
देश

भटगांव से न्यायालय पहुंच मार्ग खराब, लोग परेशान

धमतरी। भटगांव से न्यायालय पहुंच मार्ग में करोड़ों के कई शासकीय बिल्डिंग निर्मित है, लेकिन चलने के लिए वर्षों से पक्की सड़क नहीं है। बारिश होते ही इस सड़क से विभागों का संपर्क टूट जाता है, लेकिन शासन-प्रशासन पक्की सड़क बनाने तैयार नहीं है।

भटगांव मोड़ से न्यायालय पहुंच मार्ग करीब एक किलोमीटर है, जहां से हर रोज सैकड़ों लोग कई शासकीय कार्यालयों में आना जाना करते हैं। इस कच्ची सड़क को बने सालों हो गए, लेकिन अब तक शासन-प्रशासन पक्की सड़क नहीं बना पाया।

इस इस मार्ग से कुछ ही दूर पर करोड़ों से निर्मित प्रदेश के एकमात्र श्रवण बाधितार्थ शासकीय बालिका स्कूल व छात्रावास संचालित है, यहां के कर्मचारी स्कूल व छात्रावास आने जाने के लिए इस मार्ग का उपयोग करते हैं। वहीं कुछ दूर पर नापतौल, कृषि, आरईएस और बीईओ कार्यालय संचालित है।

जिला एवं सत्र न्यायालय जाने के लोग भी इसी मार्ग का उपयोग सालों से करते आ रहे हैं। वहीं रजिस्टार कार्यालय भी बनकर तैयार है। इस तरह कई शासकीय कार्यालय से होकर यह मार्ग गुजरा है। इन विभागों के कई अधिकारी कर्मचारी व जरूरतमंद लोग इस मार्ग से आना-जाना करते हैं, लेकिन बारिश होने के बाद यह कच्चा मार्ग दलदल, गड्ढा और कीचड़ में तब्दील हो जाता है।

ऐसे में इस मार्ग से विभागों का संपर्क पूरी तरह से टूट जाता है। मार्ग इतना खराब हो जाता है कि पैदल चल पाना भी मुश्किल होता है। यहां सायकल, मोटर साइकिल व चार पहिया वाहन तो फंस जाते हैं इसलिए लोग इस मार्ग का कुछ दिनों के लिए उपयोग बंद कर देते है।

गिरकर हो चुके हैं घायल

बारिश होने के बाद इस खराब सड़क में चलने वाले कई बाइक व साइकिल चालक गिरकर घायल भी हो चुके हैं। शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व मार्ग के उपयोग करने वाले गोकुलपुर, भटगांव के किसान लगातार पक्की सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं, इसके बाद भी जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

इस सड़क मार्ग का उपयोग क्षेत्र के किसान व मजदूर भी करते हैं, जिन्हें बारिश के दिनों में काफी मशक्कत करना पड़ता है।

Related Articles

Back to top button