ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...
देश

समन्वयक केंद्र में 12वीं बोर्ड की उत्तर पुस्तिका हुई जमा

धमतरी। बोर्ड परीक्षा के समन्वयक केंद्र शिवसिंह शासकीय उमावि में अलग-अलग स्कूलों से पहुंचे शिक्षकों ने 12वीं बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं को जमा किया। जिले के 231 केंद्रों में एकत्र की गई उत्तरपुस्तिका। परीक्षा में घर बैठे 10 हजार 64 परीक्षार्थी शामिल हुए।

अंतिम 12 वीं बोर्ड की परीक्षा संपन्ना हो गई है। छात्र-छात्राओं द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं को निर्धारित समय में अपने केंद्रों में जमा किया गया। केंद्र अध्यक्षों द्वारा इसे समन्वय केंद्र में जमा किया गया। धमतरी ब्लाक के केंद्र अध्यक्ष उत्तर पुस्तिकाओं जमा करने समन्वय केंद्र पहुंचे।

मालूम हो कि कोरोना संकटकाल के चलते इस बार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया। जिसके तहत 12 वीं बोर्ड की परीक्षा छात्र-छात्राओं द्वारा पहली बार घर पर बैठकर दी गई। जिसके लिए छात्र छात्राओं को अध्ययनरत केंद्रों में उत्तर पुस्तिका वितरण किया गया था।

बोर्ड परीक्षा एक जून से ली गई। उत्तर पुस्तिकाओं को वितरण के छठवें दिन छात्र-छात्राओं द्वारा केंद्रों में उत्तर पुस्तिका जमा किया गया। इस तरह यह परीक्षा जिले के करीब 231 केंद्रों में हुई।

जिसमें लगभग 10 हजार 64 परीक्षार्थी शामिल हुए। केंद्र अध्यक्षों द्वारा उक्त उत्तर पुस्तिकाओं को समन्वय केंद्र में विधिवत जमा किया गया। समन्वय केंद्र प्रभारी बी मैथ्यू ने बताया कि 12वीं बोर्ड के उत्तर पुस्तिका समन्वय केंद्र में जमा किया गया है।

जिसके तहत 11 जून को कुरुद ब्लाक व 12 को मगरलोड एवं 13 को नगरी ब्लाक के केंद्र अध्यक्षों उत्तर पुस्तिका जमा करने पहुंचे। 14 जून को अंतिम तिथि में धमतरी ब्लाक के केंद्र अध्यक्षों द्वारा उत्तर पुस्तिका जमा किया गया।

Related Articles

Back to top button