ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
टेक्नोलॉजी

BSNL के नए Plan ने मचाई धूम! 329 रुपये में पाएं 1000GB हाई-स्पीड डेटा और ये Benefit

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने एक नया प्लान लॉन्च किया है, जिसमें आपको 329 रुपये में 1000GB हाई-स्पीड डेटा के साथ और भी कई सारे बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. आइए इस प्लान के बारे में सब कुछ जानते हैं..

नई दिल्ली. देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने हाल ही में एक नया प्लान लॉन्च किया है जिसमें आपको बेहद कम कीमत में ढेर सारा हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है. दरअसल, बीएसएनएल ने हाल ही में एक ब्रॉडबैंड प्लान शुरू किया है, जहां आपको 329 रुपये में 1,000GB डेटा और दूसरे बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. आइए इस प्लान के बारे में जानते हैं..

BSNL 329 रुपये में दे रहा है इतने सारे फायदे

इस समय बीएसएनएल के सबसे सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान की बात हो रही है, जिसकी कीमत 329 रुपये है. इस प्लान में आपको 329 रुपये के बदले में 20Mbps की स्पीड पर 1TB यानी 1,000GB डेटा दिया जा रहा है. इसके अलावा, इस प्लान में आपको एक मुफ्त फिक्स्ड लाइन वॉयस कॉलिंग कनेक्शन की सुविधा भी दी जा रही है. इतना ही नहीं, बीएसएनएल का यह वादा है कि इस ब्रॉडबैंड प्लान के पहले महीने के बिल में आपको 90% की छूट दी जाएगी.

बीएसएनएल का दूसरा ब्रॉडबैंड प्लान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 329 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान को शुरू करने से पहले इस टेलीकॉम कंपनी का सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान 449 रुपये का था. इस प्लान में यूजर्स को 30Mbps की स्पीड पर 3.3TB यानी 3,300GB डेटा दिया जा रहा है. साथ ही, इस प्लान में मुफ्त फिक्स्ड लाइन वॉयस कॉलिंग कनेक्शन की सुविधा भी दी जा रही है.

इस बात का रखें ध्यान

बीएसएनएल का 329 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान आपको बेहद आकर्षक लग रहा होगा, लेकिन हम आपको बटन चाहते हैं कि इस प्लान को खरीदते समय आपको एक जरूरी बात का ध्यान रखना होगा. इस प्लान की कीमत पर टैक्स भी लगेगा. इसका मतलब यह हुआ, कि 329 रुपये के प्लान पर 18% टैक्स लागू करने के बाद इसकी कीमत 388 रुपये हो जाएगी.

Related Articles

Back to top button