ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
खेल

फॉलोऑन के बाद भारतीय टीम को एक बार फिर से है ‘लेडी सहवाग’ शेफाली वर्मा से आस

ब्रिस्टल। भारतीय महिला टीम शुक्रवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन सुबह के सत्र में पहली पारी में 231 रन पर सिमट गई, जिसके बाद मेहमान टीम ने उसे फॉलोऑन दिया। फॉलोऑन के बाद भारतीय टीम जब दूसरी पारी खेलने उतरी तो बारिश की वजह से बार-बार खेल में व्यवधान पड़ा। आखिरकार जब भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 83 रन बनाए थे तो एक बार फिर बारिश आ गई और अंपायरों ने तब चायकाल की घोषणा कर दी।

उसके बाद बारिश ने आगे का खेल नहीं होने दिया और अंपायरों को तीसरे दिन का खेल समाप्त घोषित करना पड़ा। उस समय पहली पारी में शतक से चूकने वाली शेफाली वर्मा दूसरी पारी में 68 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 55 रन बनाकर खेल रही थीं, जबकि दीप्ति शर्मा 18रन बनाकर उनका साथ निभा रही थीं। भारतीय टीम को पारी की हार से बचने के लिए 82 रन की जरूरत थी। इंग्लैंड ने पहली पारी नौ विकेट पर 396 रन पर घोषित की थी।

भारत की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना आठ रन बनाकर कैथरीन ब्रंट का शिकार बनीं। उनका विकेट गिरते ही भोजनकाल की घोषणा कर दी गई। उस समय भारत का स्कोर एक विकेट पर 29 रन था। भोजनकाल के बाद बारिश शुरू हो गई और खेल में व्यवधान पड़ा। बारिश रुकने के बाद जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो शेफाली ने तेजी से रन बनाए। जब वह अर्धशतक से चार रन दूर थीं तो फिर से बारिश शुरू हो गई और खेल रोकना पड़ा। कुछ देर बाद जब दोबारा खेल शुरू हुआ तो शेफाली ने 63 गेंदों पर मैच का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया।

इससे पहले भारत ने शुक्रवार को सुबह पांच विकेट पर 187 रन से अपनी पहली पारी आगे बढ़ाई। उसने इसी स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए, जिसमें उप कप्तान हरमनप्रीत कौर का अहम विकेट भी शामिल था। भारत ने दिन का पहला रन 20 गेंद खेलने के बाद बनाया। दीप्ति शर्मा एक छोर पर डटी थीं, लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते गए। भारत ने इस तरह 21.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर एक दिन पहले के स्कोर में 44 रन जोड़े। भारतीय पारी 231 रन पर ढेर हुई। पदार्पण कर रहीं दीप्ति ने नाबाद 29 और पूजा वस्त्रकार ने 12 रन का योगदान किया। इन दोनों ने नौंवे विकेट के लिए 33 रन जोड़े, लेकिन अपनी टीम को फालोआन से नहीं बचा सकीं। इंग्लैंड की ओर से स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने 88 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि हीथर नाइट को दो विकेट मिले।

Related Articles

Back to top button