ब्रेकिंग
दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क... नासिक में गिट्टी उतारते समय धंसी सड़क: 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा डंपर, बाल-बाल बचे लोग NEET-NET विवाद के बाद NTA में बड़ा सुधार: 4 चरणों की स्क्रीनिंग से चुने जाएंगे नए सब्जेक्ट एक्सपर्ट दिल्ली मास्टर प्लान-2047: 100 मंजिल तक की इमारतों और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर
मनोरंजन

Box office: रिलीज के पहले दिन ही 10 करोड़ के पार हुई ‘द लायन किंग’, सुपर 30 को देगी कड़ी टक्कर

कल फिल्मी फ्राइडे में शाहरुख खान की डबिंग मूवी ‘द लॉयन किंग’ रिलीज की गई। ‘द लॉयन किंग’ जंगल में चलने वाली राजनीतक दांवपेच पर आधारित फिल्म है, जिस तरह मनुष्य के जीवन में सत्ता संघर्ष चलता रहता है। बता दें रिलीज के पहले दिन ही द लायन किंग ने अच्छी कमाई की है। ‘द लायन किंग’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन अच्छा कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने भारत में फर्स्ट डे शो में 10 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।

बता दें, फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल ने ट्व‍िटर पर फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन को शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फिल्म ने भारत में पहले दिन 10 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

द लायन किंग को भारत में 2140 स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज किया गया। इसे चार भाषाओं इंग्ल‍िश, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया गया। इसके हिंदी वर्जन में शाहरुख की आवाज में मुफासा और आर्यन खान की आवाज में सिंबा को देखना मजेदार था।

इस सप्ताह द लायन किंग के अलावा फैमिली ऑफ ठाकुरगंज, झूठा कहीं का, पेनल्टी और शादी के पताशे रिलीज हुई, लेकिन इनमें फैमिली ऑफ ठाकुरगंज के अलावा द लायन किंग की टक्कर और किसी फिल्म से नहीं है। फिलहाल सिनेमाघरों पर अब तक अच्छा प्रदर्शन कर रही फिल्म कबीर सिंह, द लायन किंग को टक्कर दे सकती है। इसके अलावा सुपर 30 को भी दर्शकों का अच्छा फीडबैक मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button