ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

नहीं रहे DPIIT सेक्रेटरी गुरुप्रसाद महापात्र, दुख जताते हुए बोले पीएम मोदी- गुजरात और केंद्र में साथ किया था काम

नई दिल्ली। उद्योगों के प्रमोशन और इंटरनल ट्रेड विभाग (DPIIT) के सेक्रेटरी डॉ. गुरुप्रसाद महापात्रा का निधन हो गया है। खुद वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि गुरुप्रसाद महापात्रा एयरपोर्ट अथॉरिटी के अध्यक्ष भी रहे थे। उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी को आगे बढ़ने के लिए एक नई दिशा दी थी। 1 अगस्त 2019 को वह उद्योगों के प्रमोशन और इंटरनल ट्रेड विभाग के सेक्रेटरी नियुक्त किए गए थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।

पीएम मोदी बोले- गुजरात और केंद्र में बड़े पैमाने पर किया है काम

पीएम ने कहा,’ डीपीआईआईटी सचिव डॉ. गुरुप्रसाद महापात्र के निधन से दुखी हूं। मैंने उनके साथ गुजरात और केंद्र में बड़े पैमाने पर काम किया था। उन्हें प्रशासनिक मुद्दों की बहुत अच्छी समझ थी और वे अपने अभिनव उत्साह के लिए जाने जाते थे। उनके परिवार और मित्रों के लिए संवेदनाएं।

पीयूष गोयल ने भी जताया दुख

वहीं पीयूष गोयल ने भी गुरुप्रसाद के निधन पर जताया है। उन्होंने कहा कि वह गुरुप्रसाद महापात्रा की मौत की खबर सुनकर वह बहुत दुखी हैं। उनकी तरफ से लंबे वक्त तक सरकार को दी गई सेवा और डेडिकेशन ने लंबे वक्त तक रहने वाला असर छोड़ा है। उन्होंने डॉ. गुरुप्रसाद महापात्रा के परिवार वालों को और उनके दोस्तों को सहानुभूति दी है।

बता दें कि गुरुप्रसाद महापात्रा 1986 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस ऑफिसर रहे हैं। वह लोकप्रिय साहित्यकार स्वर्गीय महापात्रा नीलमणी साहू के सबसे छोटे बेटे थे। गुरुप्रसाद महापात्रा ने वाणिज्य मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी की भूमिका भी निभाई थी, जिसमें उन्होंने स्पेशल इकनॉमिक जोन के प्रमोशन के लिए काफी कार्य किया।

Related Articles

Back to top button